[ad_1]

सावन माह में विधानसभा चार से रहवासियों और कार्यकर्ताओं को देवदर्शन यात्रा कराई जा रही है। अलग-अलग वार्ड से श्रद्धालुओं का जत्था ओंकारेश्वर की यात्रा पर जा चुका है। विधानसभा चार के सभी वार्डों से श्रद्धालुओं को ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर ले जाया जाएगा। इसे लेकर भक्तों में काफी उत्साह है।

बड़ी संख्या में शामिल हुआ महिलाएं।
दरअसल, ये यात्रा भाजपा नगर उपाध्यक्ष व हिन्द रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्य सिंह गौड़ द्वारा करवाई जा रही है। विधानसभा चार के सभी वार्डों से भक्तों को ये यात्रा करवाई जाएगी। मंगलवार को एमआईसी मेंबर प्रिया डांगी के वार्ड 67 से 750 श्रद्धालुओं को 15 बसों के माध्यम से ओंकारेश्वर दर्शन पर ले जाया गया। जहां भक्तों ने भगवान के दर्शन कर पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया।

विधायक मालिनी गौड़ ने जत्थे को किया था रवाना।
इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह नजर आया। यात्रा को विधायक मालिनी गौड़ ने रवाना किया। उल्लेखनीय है कि पहला जत्था वार्ड 82 से 28 जुलाई को ओंकारेश्वर दर्शन करने के लिए गया था। पूरे सावन माह में ये यात्रा कराई जाएगी।
[ad_2]
Source link









