Home मध्यप्रदेश Obscene act of seeing the girl on the terrace | भाई समझाने...

Obscene act of seeing the girl on the terrace | भाई समझाने गया तो आरोपी ने उसके साथ की मारपीट; FIR दर्ज

51
0

[ad_1]

गुना27 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
विजयपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। - Dainik Bhaskar

विजयपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

जिले के विजयपुर इलाके में छत पर काम से गयी एक युवती को देखकर एक युवक अश्लील हरकतें करने लगा। युवती ने यह बात अपने भाई को बताई। वह जब युवक को समझाने गया तो उसने युवती के भाई से गाली-गलौच करने लगा। युवक ने उसे मारने की धमकी भी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विजयपुर इलाके में रहने वाली 21 वर्षीय युवती में बताया कि उसकी मां और बड़ा भाई दोनों रोज सुबह काम पर निकल जाते हैं और शाम को आते हैं। बीती शाम 7 बजे की बात है। वह अपनी छत पर सूखने डले हुए कपडों को उतारने गई थी। तभी सामने वाले घर में रहने वाला संजीव वाल्मीक भी उसे छत पर जाता देखकर अपनी छत पर आ गया। वह युवती को देखकर अश्लील इशारे करने लगा। यह बात युवती ने अपने छोटे भाई को बतायी। वह संजीव वाल्मीक को समझाने उसके घर गया तो संजीव उंसके भाई के साथ झूमा झटकी करने लगा। उसने युवती के भाई को गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने संजीव के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

पत्नी को भगाने बना रहे दवाब

इसी तरह आरोन इलाके में बड़ा भाई अपने छोटे भाई पर दवाब डाल रहा है कि वह अपनी पत्नी को घर से भगा दे। मूडराखुर्द के रहने वाले जसमन अहिरवार(35) ने बताया कि उसने 5 साल पहले ग्राम पलीता की विनीता अहिरवार से शादी कर ली है। उसका भाई विनीता को भगाने की बात कहता रहता है। दो दिन पहले वह घर के बाहर दैलान में सो रहा था रहा था। उसके भाई रघुवीर व भतीजा जगदीश दोनो आये और उससे बोले कि तू विनीता को भगा दे। जिसमें ने कहा कि वह उसकी पत्नी है और यहीं रहेगी। इसी बात पर दोनों उसे गालियां देने लगे। दोनों ने मिलकर जिसमें की मारपीट कर दी। रघुवीर ने किसी नुकीली चीज से उस पर वार कर दिया जिससे वह घायल हो गया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here