Home मध्यप्रदेश संगीत प्रेमियों ने समाधिस्थल पर शीश नवाएं, गीत गाए; लगा दूध-जलेबी का...

संगीत प्रेमियों ने समाधिस्थल पर शीश नवाएं, गीत गाए; लगा दूध-जलेबी का भोग | Birthday of Kishore Da.. Pride Day of Khandwa

61
0

[ad_1]

खंडवा4 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
किशोर दा की समाधिस्थल पर पहुंचे जनप्रतिनिधि और संगीत प्रेमी। - Dainik Bhaskar

किशोर दा की समाधिस्थल पर पहुंचे जनप्रतिनिधि और संगीत प्रेमी।

पार्श्वगायक खंडवा वाले स्वर्गीय किशोर कुमार गांगुली का जन्मदिन है। उनकी जन्मस्थली खंडवा में इस दिन को शहर के गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। संगीत प्रेमियों ने किशोर दा के समाधिस्थल सहित शहर में जगह-जगह गीतों से समां बांध दिया। पूरे दिन शहर में संगीतमय माहौल रहा। इंदौर नाका स्थित समाधिस्थल पर पहुंचे किशोर दा के चाहने वालों ने उनकी समाधि पर शीश नवाया और दूध-जलेबी का भोग लगाया।

समाधिस्थल पर सुबह 12 बजे विधायक देवेंद्र वर्मा, महापौर अमृता यादव, जिपं अध्यक्ष कंचन तनवे आदि ने पहुंचकर नमन किया। किशोर प्रेरणा मंच के आयोजन में कई जनप्रतिनिधियों ने गीत भी गुनगुनाएं। जिला पत्र लेखक परिषद ने किशोर कुमार को खंडवा का अनमोल हीरा बताते हुए उन्हें हरफनमौला कलाकार निरूपित किया। कहा कि ऐसी शख्सियत आज तक न तो कभी अवतरित हुई है और ना कभी होगी। उन्हें भारत रत्न देने की मांग भी दोहराई गई।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here