Home मध्यप्रदेश पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक युवक के शव निकाला, दूसरे...

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक युवक के शव निकाला, दूसरे की जलाश जारी | Police recovered the dead body of one youth with the help of divers, the search for the other continues

58
0

[ad_1]

टीकमगढ़18 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

टीकमगढ़ शहर से 5 किमी दूर शिव धाम कुंडेश्वर में शुक्रवार सुबह जमडार नदी में नहाने गए, दो युवकों की गहरे पानी में डूब गए। दोनों लड़के उफनती नदी में नहाने के लिए कूद गए। अधिक गहराई में चले जाने से दोनों लापता हो गए।

नदी में नहा रहे अन्य लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए। लोगों की सूचना पर खिरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से एक युवक के शव को नदी से बाहर निकाला जा चुका है। जबकि दूसरे लड़के की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह कुंडेश्वर में नदी में दो लड़कों के डूबने की सूचना मिली। मौके पर जाकर नदी पर नहा रहे अन्य लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान लोगों ने बताया कि दो लड़के नदी में डूब गए हैं। तत्काल गोताखोरों को बुलाकर लड़कों के शवों की तलाश की गई। इस दौरान एक लड़के के शव को नदी से बाहर निकाला गया। गोताखोरों की मदद से दूसरे लड़के की तलाश की जा रही है।

ग्रामीण इलाकों के हैं दोनों

पुलिस को शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि एक युवक हरपुरा थाना जतारा गांव का रहने वाला है। कुर्राइ गांव निवासी 18 वर्षीय विकास यादव और 19 वर्षीय आदेश विश्वकर्मा निवासी हरपुरा थाना जतारा नदी में लापता हुए हैं। पुलिस को आदेश विश्वकर्मा का शव मिल गया है।

पुलिस की तैयारी कर रहे थे दोनों

दोनों युवक सुबह से पुलिस की तैयारी के लिए दौड़ने के लिए गए थे। दौड़ के बाद वे नदी पर नहाने चले गए और उफनते पानी में कूद गए। लापरवाही के चलते दोनों गहरे पानी में चले गए। फिलहाल पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here