[ad_1]
इंदौर22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हंसदास मठ पर रविवार को विश्व ब्राह्मण समाज संघ के अध्यक्ष पं. योगेन्द्र महंत ने उल्लेखनीय सेवाओं के लिए वरिष्ठ समाजसेवी पं. धर्मेंद्र मिश्रा का अभिनन्दन-पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम में योगेंद्र महंत ने संत-महंतों का भी पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। इस कार्यक्रम का संचालन पं. रामचन्द्र शर्मा वैदिक ने किया। आभार पं. पवन शर्मा ने माना।
[ad_2]
Source link

