Home मध्यप्रदेश पिछले महीने ही कराईं FIR, किशोर को बाल सुधारगृह भेजने से थीं...

पिछले महीने ही कराईं FIR, किशोर को बाल सुधारगृह भेजने से थीं नाराज | FIR was lodged only last month, she was angry with the juvenile being sent to the juvenile home.

49
0

[ad_1]

नर्मदापुरम36 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर। - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक तस्वीर।

नर्मदापुरम जिले के केसला ब्लॉक में 18 साल की रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की है। पिछले महीने ही पीड़िता को घर से भगाकर रेप करने के मामले में एक नाबालिग किशोर के खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ था। आरोप में बालअपचारी बाल सुधारगृह बैतूल में है। पीड़िता 6 तारीख को ही 18 साल की हुई है। जिस किशोर पर पीड़िता की मां ने केस दर्ज कराया था। उसी के साथ पीड़िता रहने की जिद्द कर रहीं थीं। किशोर को बाल सुधारगृह भिजवाने से वो नाराज थी। घर में उसका विवाद चल रहा था।

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उसने अपनी घर की छत पर पोल में गमछा के फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पीड़िता की मां ने बेटी को फांसी पर लटका देखा। सूचना मिलने पर केसला थाना प्रभारी, एएसआई भोजराज बरबड़े स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम किया। पीड़िता का पंचनामा का शव को पोस्टमार्टम के लिए इटारसी अस्पताल लगा गया। घटनास्थल पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। देर शाम को उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष पवार ने बताया 18 वर्ष की उम्र तक दो बार घर से पहले भाग चुकी थी। जिसके गुमशुदगी थाने में दर्ज हुई थी। पहली बार में पीड़िता ने स्वयं घर से भागने की बात कही थी, दूसरी बार भागने पर पीड़िता पिपरिया से पिछले सप्ताह एक किशोर के साथ मिली थी। उस किशोर को अपहरण और रेप के आरोप किशोर बाल सुधार गृह बैतूल भेजा। मृतका की मां ने बयान दिया कि वो उस लड़के के साथ ही रहने की जिद्द कर रहीं थीं। वरना उसने फांसी लगाने की धमकी दे रहीं थीं। आज उसने फांसी के फंदे पर लटकर जान दे दी। मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिल पाया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की वज़ह उस किशोर को छुड़ाकर उसके साथ रहने की जिद्द है। मामले की जांच में और भी तथ्य सामने आ सकते हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here