Home मध्यप्रदेश संतो ने कुंडेश्वर में किया अभिषेक पूजन, 6 से 12 जून तक...

संतो ने कुंडेश्वर में किया अभिषेक पूजन, 6 से 12 जून तक होगी श्रीमद् भागवत कथा | Saints worshiped Abhishek in Kundeshwar, Shrimad Bhagwat Katha will be held from June 6 to 12

52
0

[ad_1]

टीकमगढ़5 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

शहर के धजरई हनुमान मंदिर में साकेत महोत्सव के उपलक्ष्य में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। मंगलवार शाम 5 बजे धजरई हनुमान मंदिर से शिव धाम कुंडेश्वर धाम शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर पहुंचकर वृंदावन धाम के धीर समीर आश्रम के महंत मदन मोहन दास महाराज के साथ साधु-संतों ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक और पूजन किया।

धजरई हनुमान मंदिर के महंत बुंदेलखंड पीठाधीश्वर सीताराम दास महाराज ने बताया कि साकेत महोत्सव के उपलक्ष्य में 6 से 12 जून तक मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। वृंदावन धाम के धीर समीर आश्रम के महंत मदन मोहन दास महाराज श्रीमद् भागवत कथा सुनाएंगे। 13 जून को त्यागी जी महाराज के साकेत गमन महोत्सव के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 6 से 12 जून तक हर दिन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा चलेगी और हर दिन भंडारा होगा।

भगवान भोलेनाथ का किया अभिषेक पूजन

बुंदेलखंड पीठाधीश्वर महंत सीताराम दास महाराज ने बताया कि आज समारोह के पहले दिन शिव धाम कुंडेश्वर में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक और पूजन किया। इसके बाद मंदिर परिसर में सभी भक्तों के लिए भंडारा हुआ।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, कुंडेश्वर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदकिशोर दीक्षित, रमेश द्विवेदी, भारत भूषण पटेरिया, सुदीप मिश्रा, राजेंद्र बिदुआ, महेश गिरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here