Home खास खबर पुलिस के पहरे में घोड़ी पर चढ़ा दूल्हा: दूल्हे ने निकाली रास,...

पुलिस के पहरे में घोड़ी पर चढ़ा दूल्हा: दूल्हे ने निकाली रास, दबंगों ने किया पथराव, 50 के खिलाफ केस दर्ज

94
0

#छतरपुर भारत को आजादी मिले 75 साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन बुंदेलखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी निचले तबके दलित गरीब वर्ग के दूल्हे को घोड़ी पर बैठ कर गांव में निकलने का अधिकार नहीं है. मध्य प्रदेश के छतरपुर में बकस्वाहा थाना क्षेत्र के चौरई गांव से दलित दूल्हे की बारात पर पथराव करने का मामला सामने आया है। दलित दूल्हे का घोड़े पर बैठकर रास निकालना दबंगों को रास नहीं आया। दलित दूल्हे को घोड़ी पर सवार देख उन्होंने दूल्हे समेत पूरी बरात पर पथराव किया। घटना सोमवार शाम की है। पुलिस ने 50 लोगों को आरोपी बनाया है।

#घटना की जानकारी लगते ही एसपी और एएसपी सहित 2 थानों का बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद भी पथराव नहीं रुका। पथराव में 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया। पुलिस की मौजूदगी में बारात को सागर जिले के शाहगढ़ के लिए रवाना किया गया। कार्रवाई मंगलवार सुबह 4 बजे तक चलती रही।

Google search engine

बड़ामलहरा क्षेत्र के DSP शशांक जैन ने बताया कि बकस्वाहा थाना क्षेत्र के चौरई गांव से दलित दूल्हे की बारात सागर जिले के शाहगढ़ जा रही थी। इससे पहले गांव में घोड़ी पर बैठकर दूल्हे की रास फैराई (घुमाई) जानी थी। जिस पर गांव के एक समुदाय के लोगों ने विरोध किया। यह विरोध बलवा में बदल गया। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति संभाली। पुलिस सुरक्षा में रास फिराई गई, तब कहीं जाकर देर शाम बारात शाहगढ़ के लिए रवाना हुई, जो आज लौटेगी। बारात को पुलिस की सुरक्षा दी गई। शादी के बाद भी अन्य कार्यक्रम पुलिस सुरक्षा में किए जाएंगे।

#आरोपियों पर रास्ता रोकने, बलवा का प्रयास, बलवा, पथराव, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, मारपीट, धमकी देने समेत SC-ST एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से अभी आरोपियों के नाम नहीं बताए हैं।

ग्राम चौरई में बलवा करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

थाना बक्सवाहा अंतर्गत ग्राम चौरई में कल दिनांक 5 जून 2023 को दलित परिवार की घोड़े पर राछ ग्राम में फिराने के बाद एक पक्ष द्वारा विवाद किया गया और पथराव किया गया जिस पर थाना बक्सवाहा में अपराध क्रमांक 134/23 धारा 341,353,332,186,147,148,149,506 ipc तथा sc/st एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।

आज दिनांक 06.06.23 को IG Sagar zone श्री प्रमोद वर्मा , DIG Chhatarpur Range  श्री ललित शाक्यवार, SP Chhatarpur श्री अमित सांघी , Addl S.P. श्री विक्रम सिंह के दिशा निर्देश पर SDOP बड़ामलहरा श्री शशांक जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर ग्राम चौरई में टीम द्वारा आरोपियों के घर दबिश दी गई।

जिसमें मुख्य आरोपी समेत 4 अन्य आरोपियों को आज गिरफ्तार किया गया।

 अन्य फरार आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार सम्भावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

ग्राम में आज SDOP बड़ामलहरा शशांक जैन के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया एवं शांति व्यवस्था हेतु पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here