[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Harda
- The Dead Body Was Found Hanging In The Room, The Wife Had Gone To Her Maternal Home; Got Married A Month Ago

शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 32 साल के युवक ने फांसी लगा ली। घटना जोशी कॉलोनी की गली नंबर 4 में सुबह साढे़ 11 बजे की है।
बताया गया है कि युवक रात में घर के ऊपरी कमरे में सोया था। सुबह साढ़े 11 बजे तक जब वह नीचे नहीं आया तो पिता ने ऊपर जाकर देखा। इस दौरान बेटा फांसी के फंदे पर झूलता मिला। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। तुरंत पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
1 महीने पहले हुई थी शादी
मिली जानकारी के मुताबिक सेंटमेरी स्कूल के पीछे जोशी कॉलोनी के गली नंबर 4 में रहने वाले राहुल पिता प्रेमप्रकाश यादव 32 ट्रक चलाता था। बताया जा रहा है कि मृतक की पिछले महीने ही शादी हुई थी। उसकी बीबी मायके गई हुई थी। इस हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में है। शव के पास एक मोबाईल मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों को तलाशने में जुट गई है।

[ad_2]
Source link









