Home मध्यप्रदेश पेड़ की चपेट में आने से तीन लोग घायल | Three people...

पेड़ की चपेट में आने से तीन लोग घायल | Three people injured after coming under the tree

61
0

[ad_1]

उज्जैन3 घंटे पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

रविवार की रात को तेज हवाओं के साथ चली आंधी के कारण शहर के व्यस्तम क्षेत्र फ्रीगंज में अचानक एक पुराना बड़ा पीपल का पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से रास्ते में जा रही एक महिला और दो व्यक्ति घायल हुए है। वहीं दो नई कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना मिलने के बाद नगर निगम और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी। नगर निगम की टीम ने गिरा पेड़ को काटकर तत्काल हटाने की व्यवस्था शुरू कराई है। वहीं पुलिस ने शहीद पार्क से टावर की ओर आने-जाने वाले मार्ग को रोक दिया है। बिजली विभाग के कर्मचारी विद्युत सुधार कार्य में जुटे थे। पेड़ की कुछ डालियां बिजली के तार पर गिरने के कारण पूरे क्षेत्र में अंधेरा हो गया था।

रविवार शाम को अचानक मौसम में हुए बदलाव के बाद तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया था। रात आठ बजे तक हवा ने आंधी का रूप ले लिया। इस दौरान शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र फ्रीगंज में सड़क किनारे लगी हार-फूल की दुकानों व पुष्प डेकोरेशन की दुकानों के समीप एक पुराना पीपल का बड़ा पेड़ भरभरा कर गिर गया। अचानक पेड़ गिरने के कारण मार्ग से जा रही एक महिला और दो पुरुष राहगीर को चोट आई है। क्षेत्रीय लोगों ने तत्काल तीनो घायलों को माधवनगर अस्पताल पहुंचाया। वहीं फ्लावर डेकोरेशन की दुकान के साथ ही पुष्प सज्जा के लिए आई नई कार पर पेड़ की बड़ी शाखा गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। पेड़ की डाल विद्युत तार पर गिरने के कारण क्षेत्र की विद्युत सप्लाई भी बंद हो गया। सूचना के बाद विद्युत विभाग, पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई थी। नगर निगम की टीम ने पेड़ की कटाई शुरु कर रास्ते से हटाने का काम शुरू कर दिया था। सड़क मार्ग पर पेड़ गिरा होने के कारण पुलिस प्रशासन ने शहीद पार्क से टावर की ओर आने-जाने वाले मार्ग को दोनों ओर से बंद कर दिया था।

क्षतिग्रस्त कार

क्षतिग्रस्त कार

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here