Home मध्यप्रदेश Mp News:राजगढ़ में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष; युवक को मारी गोली,...

Mp News:राजगढ़ में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष; युवक को मारी गोली, गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती – Bloody Clash In Land Dispute In Rajgarh Youth Shot Admitted To District Hospital In Critical Condition

53
0

[ad_1]

Bloody clash in land dispute in Rajgarh Youth shot admitted to district hospital in critical condition

Google search engine

ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ जिले में ज़मीनी विवाद को लेकर होने वाले झगड़े जब शिकवा शिकायतों से नहीं सुलझते तो खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लेते हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार को राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कंडेली गांव में देखने को मिला है, जहां पूर्व से चला आ रहा ज़मीनी विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। विवाद में एक व्यक्ति पर बंदूक से फायर कर दिया गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। जिला  अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है।

छापीहेड़ा थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बताया कि कंडेली गांव में एक ही परिवार के जगन्नाथ सोंधिया और दिलीप सोंधिया के बीच लगभग 20 वर्षों से ज़मीनी विवाद चला आ राहा था। बुधवार को उसी विवाद को लेकर इनकी आपस में कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया और जगन्नाथ सोंधिया ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दिलीप सोंधिया पर फायर कर दिया, जिससे दिलीप के पैर और हाथ में छर्रे लगे हैं, जिसे छापीहेड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। आरोपी जगन्नाथ के खिलाफ छापीहेड़ा थाने में धारा 307 IPC के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जा चुका है। आगे की कार्रवाई जारी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here