Home मध्यप्रदेश समाजजनों के सहयोग से परिणय सूत्र में बंधे 5 जोड़े | 5...

समाजजनों के सहयोग से परिणय सूत्र में बंधे 5 जोड़े | 5 couples tied in marriage with the help of social people

35
0

[ad_1]

खरगोनएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

जिले के ग्राम लाखी में रविवार को कुशवाहा क्षत्रिय समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में समाज के पांच जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक रवि जोशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापू सिंह परिहार,भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम को लेकर समाज के जिला अध्यक्ष युगल किशोर कुशवाह ने बताया कि विवाह सम्मेलन सुबह 9 बजे से शुरू हुआ जो दोपहर करीब 1 बजे तक चला। विवाह सम्मेलन में शामिल नवयुगल जोड़े को समाज की ओर से 7 बर्तन भेंट किए गए। समाजजनों ने बताया कि इस आयोजन में शासन की कन्यादान योजना का लाभ नहीं लिया। समाजजनों ने सामाजिक स्तर पर ही कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में समाज के प्रभाग अध्यक्ष संजय कुशवाह, जिला उपाधक्ष राजु पटेल, प्रभाग महामंत्री बाबूलाल कुशवाह , ग्राम इकाई अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाह, विवाह समिति अध्यक्ष जगदीश पटेल, एवम समस्त ग्रामीणों का सहयोग रहा एवम कार्यक्रम सफल अयोजन हुआ।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह, 9 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

रविवार को गोगावां जनपद के बेहरामपुर के वेद माता गायत्री शक्ति पीठ पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह अंतर्गत 9 जोड़ों को सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। विवाह कार्यक्रम में 9 जोड़ो को पूर्व कृषि मंत्री बालकृष्ण पाटीदार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापूसिंह परिहार एवं गोगावां जनपद अध्यक्ष गंगाबाई लक्ष्मण सिंह मंडलोई द्वारा नवयुगलों को परिणय सूत्र में बंधने पर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी गई। साथ ही कन्याओं को 49 हजार रुपये का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। कन्या विवाह आयोजन में जनपद सीईओ आरिफ खान द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में गोगावां मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र यादव, सुजीत मंडलोई, सामाजिक न्याय अधिकारी संचित तुलापुरकर, पंचायत इंस्पेक्टर उदय पाटीदार, संतोष कानूनगो, अक्षय चौहान, नंदकिशोर यादव आदि उपस्थित रहे। वही ग्रामीणजन एवं समस्त अतिथियों द्वारा वर एवं वधु के दांपत्य जीवन में प्रवेश करने पर सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाए दी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here