Home मध्यप्रदेश प्राचीन नृसिंह मंदिर पर हुआ भव्य आयोजन, भक्तों ने लगाए जय नृसिंह...

प्राचीन नृसिंह मंदिर पर हुआ भव्य आयोजन, भक्तों ने लगाए जय नृसिंह के जयकारे | Grand event held at Narsingh temple, devotees cheered

52
0

[ad_1]

इंदौर42 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

भगवान नृसिंह प्राकट्य उत्सव गुरुवार को मनाया गया। नृसिंह बाजार स्थित प्राचीन नृसिंह मंदिर में भव्य आयोजन हुए। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। शाम को मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में भक्तों में भगवान के जयकारे लगाए।

भगवान खंभ फाड़कर प्रकट हुए और शोभायात्रा में भक्तों को दर्शन दिए। शाम से ही बड़ी संख्या में भक्त यहां एकत्रित होना शुरू हो गए थे। पुलिस ने भी बैरिकेडिंग कर नृसिंह बाजार से नृसिंह मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया था। शाम होते होते यहां भक्तों का जमावड़ा लग गया। मंदिर के बाहर आकर्षक सजावट के साथ ही रंगारंग लाइटिंग की गई थी।

भगवान के दर्शन पाने को उमड़े भक्त

भगवान नृसिंह के प्राक्टय उत्सव में शामिल होने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हुए। कई भक्त परिवार के साथ यहां पहुंचे। छोटे बच्चों को कंधे पर बैठाकर भक्त यहां नजर आए। नृसिंह जयंती महोत्सव के आखरी दिन मुख्य आयोजन में हनुमानजी, गणेशजी, ब्रह्मा, विष्णुजी, डाकन, शंडा, मारकंडा आदि की सवारी निकली। इसके बाद महाराजा हिरण्यकश्यप की सवारी निकली। बिजली की जोरदार कडकड़़ाहट और आतिशबाजी के साथ भगवान नृसिंह खंबा फाडकऱ जैसे ही प्रकट हुए श्रद्धालु जय नृसिंह के जयकारे लगाने लगे। वहीं कई भक्त इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद करते रहे।

भगवान नृसिंह के प्राक्ट्य उत्सव में बड़ी संख्या में शामिल हुए भक्त।

भगवान नृसिंह के प्राक्ट्य उत्सव में बड़ी संख्या में शामिल हुए भक्त।

शोभायात्रा के बाद भक्तों ने मंदिर में भगवान के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर रात 12 बजे तक भक्तों के लिए खुला रखा गया है। मंदिर में भजनों की धून पर भी भक्त झूमते नजर आए। इसके पूर्व सुबह मंदिर में भगवान का अभिषेक किया गया। मंदिर से प्रभातफेरी भी निकाली गई थी, जो मंदिर से शुरू होकर राजबाड़ा से घूमकर वापस मंदिर पहुंची।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here