Home मध्यप्रदेश मल्हारगढ़ में सांसद खेल महोत्सव में शामिल हुए जगदीश देवड़ा | Jagdish Deora...

मल्हारगढ़ में सांसद खेल महोत्सव में शामिल हुए जगदीश देवड़ा | Jagdish Deora participated in MP sports festival in Malhargarh, distributed bicycle

54
0

[ad_1]

मंदसौर42 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

मंदसौर के मल्हारगढ़ में प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हारगढ़ में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों संग कबड्डी खेली। इसमें छात्रों ने वित्तमंत्री की तंग पकड़कर उन्हें आउट कर दिया। वित्तमंत्री के साथ कबड्डी छात्रों को खूब आनंद आया।

इस दौरान वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि आज के समय में बच्चे पारंपरिक खेलों से दूर होते जा रहे हैं। उन्हें अपने परंपरागत खेलों की ओर आकर्षित करना ही खेल महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य है। खेलों से दूर हो रहे बच्चों को वापस खेल मैदान तक ले जाना है।

कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने घोषणा करते हुए कहा कि कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 12 लाख 80 हजार रुपए की लागत से डोम का निर्माण किया जाएगा। 7 लाख की लागत से साइकिल स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। दोनों कार्य विधायक निधि से होंगे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को निशुल्क साईकिल वितरित की गई। वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने मल्हारगढ़ में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमा का अनावरण किया। मूर्ति अनावरण के पश्चात अनावरण परिसर में वृक्षारोपण किया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here