Home मध्यप्रदेश विभिन्न समाजिक दल और संगठन के कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता को किया...

विभिन्न समाजिक दल और संगठन के कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता को किया याद | Activists of various social parties and organizations remembered the creator of the constitution

47
0

[ad_1]

आगर मालवा5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर शुक्रवार को नगर में विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक संगठनों के साथ और प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम हुए। नगर के एक मात्र अपनाघर वृद्धा आश्रम में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई गई।

इस दिन वहां रह रहे सभी वृदजनों ने आंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर नमन किया। इस अवसर पर आश्रम संचालिका मिना जयंत, प्रबधक कनीराम (राम) यादव सहित वृद्धा आश्रम के बुजुर्ग मौजूद रहे।

कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रमेश बगाना के निवास पर जयंती मनाई। इस अवसर पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों पर चलने की शपथ ली गई। मिठाई खिला कर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, अपाक्स जिलाध्यक्ष जलील खां मुल्तानी, मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के तहसील अध्यक्ष डैनी सूर्यवंशी, गोकुल सिंह बलोंदीया सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

एनएसयूआई ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

एनएसयूआई के द्वारा बड़ा गवली पूरा स्थित छात्रावास में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। संगठन के राष्ट्रीय सचिव व विधायक प्रतिनिधि अंकुश भटनागर ने संबोधित कर कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन सामाजिक न्याय के संघर्ष का अनुपम उदाहरण है। हम उनके बनाए संविधान पर मन, वचन और कर्म से चलें। इस अवसर पर एनएसयूआई नगर अध्यक्ष इमरान अली, सुमित बाथम, निखलेश पटेल, विशाल चौहान, विकास गोस्वामी, रोशन मालवीय, पंकज नायक, श्याम परमार, टोकिर खान, रोहित सूर्यवंशी, रामेश्वर सूर्यवंशी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी ने गांधी उपवन मनाई जयंती

आम आदमी पार्टी ने कम्पनी गार्डन में कार्यक्रम आयोजित कर आंबेडकर जयंती मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर जिला अध्यक्ष बाबूलाल मालवीय ने डॉ. आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने देश के करोड़ों लोगों के लिए संविधान दिया, जिसके कारण देश में कानून का राज स्थापित हुआ और राजतंत्र की समाप्ति हुई। कार्यक्रम को जितेंद सिंह राजपूत जिला सचिव, संजय मालवीय, संजय मालवीय, ईश्वर अजमेरिया, मनोहर दास बैरागी ने भी जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस दौरान जिला अस्पताल आगर का नाम डॉ. आंबेडकर के नाम से किए जाने के लिए पार्टी ने प्रस्ताव पारित किया। वहां आंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन संजय मालवीय ने किया और आभार विकास शर्मा ने माना।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here