Home मध्यप्रदेश लवी ढाबे के पीछे गडढे में पड़ी थी लाश, दुर्गंध आने के...

लवी ढाबे के पीछे गडढे में पड़ी थी लाश, दुर्गंध आने के बाद पुलिस को दी गई | The dead body was lying in the pit behind Lavi Dhaba, given to the police after foul smell

13
0

[ad_1]

छिंदवाडाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

अमरवाड़ा के लवी ढाबे के पास एक दलदल में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल यहां पर दलदल में एक अज्ञात शव की बदबू आ रही थी जिसके बाद कुछ लोगों ने इसकी जानकारी अमरवाड़ा पुलिस को दी थी, जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को बरामद किया तथा उसका पीएम कराया है। बताया जा रहा है कि युवक की उम्र 30 से 35 साल के बीच है।

शव मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन अब तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। ऐसे में पुलिस अब आसपास के थाने में गुम हुए युवकों की जानकारी जुटा रही है, युवक की हत्या हुई है या फिर यह यहां आकर हादसे का शिकार हुआ है, इसको लेकर कुछ कहना जल्दबाजी होगा।

ढाबा संचालक ने दी जानकारी

पुलिस के मुताबिक आज दोपहर को ढाबा संचालक को स्मेल आई जिसके बाद उसने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। ढाबा संचालक का कहना है कि उनके ढाबे के पीछे एक गडढा था जिसमें शव पड़ा हुआ था जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here