Home मध्यप्रदेश पन्ना में केंद्र सरकार का पुतला जलाते समय झूमाझपटी में 5 कांग्रेसी...

पन्ना में केंद्र सरकार का पुतला जलाते समय झूमाझपटी में 5 कांग्रेसी झुलसे | 5 Congressmen got scorched in panna while displaying PM effigy

34
0

राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त होने के बाद शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। पन्ना जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय के कचहरी चौहारे पर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। केंद्र सरकार का पुतला जलाया। इसी दौरान पुलिस व कांग्रेस के नेताओं में जमकर झूमाझपटी भी हुई। इससे कांग्रेस के पांच कार्यकर्ता झुलस गए।

कांग्रेसियों ने डरो मत अभियान को लेकर जंगी प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महेंद्र भवन चौक पर धरना दिया। सरकार का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझपटी हुई। इससे पुतले के चिथड़े हो गए। इसमें 5 कांग्रेसी झुलस गए। इनमें यूथ कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय तिवारी, यूथ कांग्रेस नेता सौरभ पटेरिया, पार्षद दल के नेता रेहान मोहम्मद और अरविंद राय शामिल हैं।

अजयगढ़ चौक तक किया प्रदर्शन

किसी तरह फायर सिस्टम के द्वारा आग पर काबू पाया गया। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर झुलसे कांग्रेस के युवा नेताओं का इलाज किया गया। इस दौरान महेंद्र भवन चौक से अजयगढ़ चौक तक घंटों हंगामा चलता रहा। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। धरना प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष शारदा पाठक, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी, गुनौर विधायक शिवदयाल बागरी, दीपक तिवारी, सौरभ पटेरिया सहित सीमित संख्या में कांग्रेसी शामिल रहे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here