Home मध्यप्रदेश भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- गरीब शोषित वंचितों की है हमारी सरकार, सवा लाख...

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- गरीब शोषित वंचितों की है हमारी सरकार, सवा लाख नौकरी देंगे | BJP District President said – Our government belongs to the poor, exploited and deprived, will give 1.25 lakh jobs

64
0

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Rajgarh
  • BJP District President Said Our Government Belongs To The Poor, Exploited And Deprived, Will Give 1.25 Lakh Jobs

राजगढ़ (भोपाल)27 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

मप्र में भाजपा की शिवराज सिंह सरकार की चौथी पारी को तीन साल पूरे होने पर राजगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने प्रेसवार्ता आयोजित कर मप्र सरकार को गरीबों शोषितों को और वंचितों की सरकार बताया।

जिला भाजपाध्यक्ष गुर्जर ने प्रभावी तौर पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को सिलसिलेवार रखते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने किसान, युवा, बेटिया, महिलाओं, बुजुर्ग सभी के लिए कल्याणकारी योजनाओं की एक लम्बी श्रृंखला खड़ी कर दी है। तीन वर्षों की उपलब्धियां गिनवाते हुए उन्होंने मप्र सरकार को गरीबों के चेहरे पर खुशियां लाने वाली सरकार बताया।

इस दौरान कहा कि महिला सशकिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाए जा रहे है। प्रदेश में 44 लाख 50 हजार से अधिक बेटियां लाड़ली लक्ष्मी बनी है। 25 मार्च से लाड़ली बहना योजना प्रारंभ होने जा रही है। सरकार विशेष अभियान के तहत 1 लाख 26 हजार से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती करने जा रही है।

आमव्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की चिंता प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान ने इस बात की चिंता कि है कि आमव्यक्ति आत्मनिर्भर कैसे बने, हर व्यक्ति की संवेदना, पीड़ा को समझा है। 3.54 करोड़ से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके है। जिसमें 5 लाख तक निःशुल्क उपचार हो पा रहा है। 82 लाख महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए है। मुख्यमंत्री ने युवा नीति की घोषणा की हैं जिससे युवाओं को एक नई दिशा मिलेगी, ट्रेनिंग के दौरान युवा को 8 हजार का भत्ता दिया जाएगा।

प्रेस वार्ता में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रवि बड़ोने, पूर्व विधायक अमर सिंह यादव, सारंगपुर विधायक कुंवर कोठार, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह चौहान, श्याम गुर्जर शैलेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे।

राजगढ़ जिले में विकास का श्रेय सीएम को जिला भाजपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के शासन में राजगढ़ जिले का हाल किसी से छुपा नहीं है और अब जिले की तस्वीर ही बदली नजर आती है। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने राजगढ़ जिले की चिंता करते हुए यहां विकास कार्यों की सौगातों की झड़ी लगा दी। आज जिले में मोहनपुरा, कुंडालिया जैसी बड़ी सिंचाई परियोजनाओं ने तस्वीर ही बदल दी है। 3 लाख 75 हजार हैक्टयेर का रकबा सिंचाई का बड़ा है। जिले में इतना बड़ा परिवर्तन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भाजपा सरकार ने किया है। जिले की दशा और दिशा ही बदल गई है। यह सबकुछ प्रमाणिक है, जर्जर रास्तों पर सड़को का बाल बिछ गया है।

जनमानस में भाजपा के प्रति विश्वास बड़ा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की नीतियों के चलते जनमानस के मन में भावमा, कमल के फूल के प्रति अटूट विश्वास बड़ा है। उसी विश्वास का परिणाम है कि आज भाजपा का परचम लहरा रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here