Home मध्यप्रदेश छिंदवाड़ा की सभी सीटें जीतेंगे, कहा- झूठ बोलते है कमलनाथ-दिग्विजय | Will...

छिंदवाड़ा की सभी सीटें जीतेंगे, कहा- झूठ बोलते है कमलनाथ-दिग्विजय | Will win all the seats of Chhindwara, lie Kamal Nath-Digvijay

35
0

[ad_1]

बैतूल8 मिनट पहले

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दावा किया है कि 2023 और 24 में भाजपा छिंदवाड़ा की सभी सीटों पर अपना परचम लहराएगी। उन्होंने महू की घटना पर कमलनाथ के ट्वीट पर भी उन्हें आड़े हाथ लिया है। शर्मा ने कहा कि कमलनाथ झूठ बोलते है।

बैतूल के बडोरा में बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने आज मीडिया से चर्चा में कहा कि छिंदवाड़ा भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं है। पार्टी को कांग्रेस से छिंदवाड़ा में बार-बार मिल रही चुनौतियों के सवाल पर वीडी शर्मा ने कहा कि 2023 और 24 आने दो, सारे भ्रम दूर कर देंगे। कमलनाथ के छिंदवाड़ा दौरे पर उन्होंने कहा कि वे तो वहां दिन भर रहते है। कमलनाथ को दौरा करने की क्या जरूरत पड़ गई।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अमित शाह देश के ताकतवर नेता है। वे छिंदवाड़ा से विजय महासंकल्प का शंखनाद करेंगे। भाजपा का एक एक कार्यकर्ता उमंग-उत्साह के साथ मैदान में उतर गया है। छिंदवाड़ा के अंदर भी भाजपा 2023 24 में परचम पहराएगी। महू की घटना पर कमलनाथ के ट्वीट पर उन्होंने कहा कि कमलनाथ झूठ बोलते है। उन्हें शर्म आना चाहिए। घटना की मजिस्ट्रियल जांच हो रही है। जांच तय करेगी कि वहां क्या हुआ। झूठ बोलना कांग्रेस का चरित्र है। अब मध्यप्रदेश की जनता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह के झूठ को अच्छे से समझ गई है। इनको जनता ने जवाब दिया है और फिर जवाब देगी।

शक्ति केंद्र सम्मेलन में हुए शामिल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज बडोरा में आयोजित शक्ति केंद्र सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान भाजपा के पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला खासतौर पर मौजूद थे। इस सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने 9 बूथों के कार्यकर्ताओं, पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बी एल ए,पन्ना समिति, बूथ समिति सदस्यों की बैठक ली। उन्होंने इस दौरान बूथ क्रमांक 180 में पन्ना समिति के सदस्य भी बनाए। प्रदेशाध्यक्ष ने इस दौरान अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री की कार्यप्रणाली की जमकर तारीफ करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभों से अवगत कराया। उन्होंने हर बूथ पर 33 प्रतिशत महिलाओं को बूथ व पन्ना समिति का सदस्य बनाए जाने के निर्देश दिए।

ई रिक्शा की सवारी की

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इसके पहले मुलताई में कार्यकर्ताओं की बैठक लीं। वे यहां से सड़क मार्ग से बैतूल पहुंचे। यहां बूथ समिति की बैठक कुंवर मैरिज लान में आयोजित की गई थी। यहां शामिल होने से पहले वे बडोरा स्थित मीडिल स्कूल के पास स्थापित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचे। जहां माल्यार्पण करने के बाद कार्यक्रम स्थल पर जाने के लिए उन्होंने ई रिक्शा का इस्तेमाल किया। लगभग डेढ़ किमी ई रिक्शा में यात्रा के दौरान उनके साथ पूर्व सांसद और जिलाध्यक्ष भी रिक्शा में बैठे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने ग्रीन टेक्नोलोजी का इस्तेमाल बढ़ाया जा रहा है। अध्यक्ष ने कार्यक्रम के बाद बूथ क्रमांक 182 के अध्यक्ष जितेंद्र कमलेश लोखंडे के घर दोपहर का भोजन किया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here