Home मध्यप्रदेश रीवा में देर शाम 2 घंटे हुई वर्षा, खेतों में खड़ी गेहूं...

रीवा में देर शाम 2 घंटे हुई वर्षा, खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान, किसानों के चेहरों में छाई मायूसी | It rained for 2 hours late evening in Rewa, damage to wheat crop standing in the fields

57
0

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Rewa
  • It Rained For 2 Hours Late Evening In Rewa, Damage To Wheat Crop Standing In The Fields

रीवाएक घंटा पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

विंध्य के रीवा में बेमौसम बारिश का दौर शुरू हो गया है। यहां रविवार की दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदला है। फिर शाम होते-होते बारिश का रूप ले दिया। कहते है कि गरज लपक के साथ चालू हुई बारिश ने एक घंटे में आफत मचा दी है। आसमान से उठ रही बिजली की गड़ गड़ाहट से किसानों की सांसे थमने लगी है। बेमौसम वर्षा से खेतों में खड़ी गेहूं, चना, मसूर, सरसो व राई की फसल को काफी नुकसान होने की संभावना है।

किसानों ने बताया कि तेज वर्षा के कारण गेहूं पसर गया है। अब हार्वेस्टर की जगह लेबरों से गेहूं की कटाई करानी पड़ेगी। जिससे किसानों के खेत की लागत बढ़ जाएगी। कुल मिलाकर खेती हानि का धंधा बन जाएगा। रविवार की बारिश ने किसानों के खिले चेहरों में मायूसी ला दी है। कृषकों का कहना है कि भगवान अब ओले से बचाएं। जिससे खलिहान तक फसल पहुंच जाए। यह वर्षा रीवा, गुढ़, बनकुंइया आदि क्षेत्रों में जमकर हुई है।

20 मार्च की रात फिर बारिश पूर्वानुमान
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 19 मार्च को रीवा में शाम 6.15 बजे से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। जो 7 बजे तक मुसलाधार बारिश का रूप ले दिया है। कुल मिलाकर एक घंटे में 40 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि रिमझिम वर्षा का दौर रात 9 बजे तक चलता रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 20 मार्च की रात फिर बारिश होगी।

दिन का अधिकतम तापमान रहा 31.0 डिग्री सेल्सियस
रविवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं रात 7.30 बजे तक वर्षा 36.0 मिली मीटर एवं हवा की गति 12 किलो मीटर प्रति घंटा से चली है। रविवार को हवा की दिशा दक्षिण-पूर्व एवं धूप 5:34 मिनट एवं सुबह की आद्रता 93 और शाम की आद्रता 36 प्रतिशत रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here