Home मध्यप्रदेश नयागांव में पदस्थ था सिपाही, मां के उपचार के लिए गया था...

नयागांव में पदस्थ था सिपाही, मां के उपचार के लिए गया था छुट्‌टी पर | The constable was posted in Nayagaon, went on leave for the treatment of his mother

35
0

[ad_1]

भिंडएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
मृतक सिपाही संजय बघेल की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

मृतक सिपाही संजय बघेल की फाइल फोटो।

भिंड के नयागांव में पदस्थ सिपाही की मौत सड़क हादसे में हो गई। ये सिपाही, मां के उपचार के लिए की छुट्‌टी पर अपने घर फिरोजाबाद गया था। वापस लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया। ये घटना स्थल उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सिविल लाइंस की पंचशील चौकी क्षेत्र का है। इटावा पुलिस मुकदमा दर्ज कर शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक भिंड के नयागांव थाना में पदस्थ संजय कुमार पुत्र सियाराम बघेल उम्र 30 साल, इंदिरापुरी जलेसर रोड झील की पुलिया गली नंबर-1 जनपद फिरोजाबाद का रहने वाला था। वो अपने के इलाज के लिए दिन की छुट्‌टी लेकर गया सुबह के समय भिंड से गया था। शाम के समय जब वो पास ड्यूटी के लिए घर से लौट रहा था, तभी सिविल लाइंस थाने के अन्तर्गत चौकी पंचशील के सामने संजय की मोटरसाइकिल ( UP 83 AY 2536) एवं मोटरसाइकिल (UP 75 AD 9070) पर सवार मुस्तफा पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद महमूद निवासी जसवंत नगर थाना जसवंतनगर जनपद इटावा तथा फैजान पुत्र इलूस निवासी मो0 कटरा जसवंतनगर थाना जसवंतनगर इटावा से टकरा गई। इस हादसे में दोनो मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गये। हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरो द्वारा मुस्तफा एवं संजय को मृत घोषित कर दिया गया तथा फैजान को अग्रिम उपचार हेतु सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया हैं । हादसे की सूचना से भिंड जिले में पुलिस विभाग के अफसरों व जवानों में शोक की लहर दौड़ गई। ये जवान वर्ष 2017 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। नवंबर 2021 से नयागांव थाने में पदस्थ था। मृतक का एक भाई भिंड की सिटी कोतवाली में भी पदस्थ है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here