Home मध्यप्रदेश Indore News:इंदौर में छाए बादल, तापमान में हुई गिरावट दर्ज – Cloudy...

Indore News:इंदौर में छाए बादल, तापमान में हुई गिरावट दर्ज – Cloudy In Indore, Recorded Drop In Temperature

61
0

[ad_1]

सार

तेज गर्मी के बीच अचानक बादल से शहर के घिरने की वजह के पीछे मौसम विभाग वजह बता रहा है कि गुजरात के उत्तरी हिस्से में चक्रवाती हवा का घेरा बना है, मध्य प्रदेश के हिस्से में अरब सागर से हवा घूम कर आ रही है और इस कारण उसमें नमी भी है।

इंदौर में छाए रहे बादल, तापमान में भी गिरावट

इंदौर में छाए रहे बादल, तापमान में भी गिरावट
– फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। कभी गर्मी तो कभी हल्की ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन रात में तापमान सामान्य से अधिक हो रहा है। सोमवार को सुबह से धूप नहीं निकली और कई इलाकों में बादल छाए रहे। इस कारण सुबह घरों में पंखे चलाने की जरुरत महसूस नहीं हुई।

मौसम विभाग के अनुसाार उत्तर भारत में विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदला है। इसके अलावा राजस्थान में भी एक चक्रवात बना है। इसका असर इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। रविवार को भी दिनभर बादल छाए रहे और सोमवार की सुबह भी सूरज नहीं निकला। देपालपुर क्षेत्र में तो हल्की बूंदा-बांदी भी हुई। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान ३०.७ डिग्री था, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा,जबकि शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान ३४.८ डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था। रविवार रात का न्यूनतम तापमान १९ डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। शहर में हवा १८ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।

क्यों बदल रहा है मौसम

तेज गर्मी के बीच अचानक बादल से शहर के घिरने की वजह के पीछे मौसम विभाग वजह बता रहा है कि गुजरात के उत्तरी हिस्से में चक्रवाती हवा का घेरा बना है, मध्य प्रदेश के हिस्से में अरब सागर से हवा घूम कर आ रही है और इस कारण उसमें नमी भी है। आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम ऐसा रह सकता है। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी होने के आसार है और हवा सामान्य से ज्यादा रफ्तार से भी चल सकती है।  

 

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here