Home मध्यप्रदेश सुबह सैर पर निकली थी महिला, पैसों के विवाद पर सगे भाई...

सुबह सैर पर निकली थी महिला, पैसों के विवाद पर सगे भाई ने गोली मारी | The woman had gone for a walk in the morning, the real brother shot her over a money dispute

37
0

[ad_1]

ग्वालियर9 मिनट पहले

गोली लगने के बाद स्ट्रेचर पर पड़ी घायल महिला अरुणा बैस

  • हजीरा पीएचई कॉलोनी के पास की घटना

ग्वालियर में गुरुवार सुबह सैर पर निकली क्राइम ब्रांच की महिला आरक्षक की मां पर कातिलाना हमला हुआ है। महिला पर एक बदमाश ने आकर फायरिंग की है। गोली महिला के कंधे में आकर लगी है। गंभीर हालत में महिला को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हमलावर की पहचान घायल महिला ने अपने सगे भाई के रूप में की है।

घायल महिला का दो लाख रुपए के लेनदेन को लेकर भाई से विवाद चल रहा है। घटना हजीरा पीएचई कॉलोनी महादेव मंदिर के पास की है। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए हैं।

घायल महिला से बयान लेती हजीरा थाना पुलिस

घायल महिला से बयान लेती हजीरा थाना पुलिस

शहर के हजीरा क्षेत्र के प्रसाद नगर निवासी 52 वर्षीय अरूणा बैस पत्नी राजेश बैस गृहिणी है। अरुणा की बेटी राखी ग्वालियर क्राइम ब्रांच में आरक्षक है। रोज की तरह गुरुवार सुबह भी वह सैर पर निकली थीं और अभी खरगेश्वरी महादेव मंदिर के पास पहुंची ही थीं कि तभी बाइक से दो युवक आए। महिला के पास आते ही सामने से गोली मारी जो अरूणा के कंधे में लगी। गोली मारने के बाद दोनों बदमाश बाइक से भाग निकले। गोली लगते ही महिला जमीन पर गिर पड़ी। वहां से निकल रहे लोगों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। साथ ही महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल पहुंचकर घायल महिला के बयान लिए हैं।
सगे भाई ने मारी गोली
– अस्पताल में भर्ती घायल महिला ने पुलिस को बताया कि गोली मारने वालों में उसका भाई रविन्द्र तोमर शामिल है। रविन्द्र से उसका दो लाख रुपए के लेनदेन का विवाद था। इसी विवाद पर रविन्द्र ने अपने साथी के साथ मिलकर उसे गोली मारी है, साथी कौन था, इसका पता नहीं है। महिला के आरोप पर पुलिस ने संदेही भाई को दबोच लिया है।
किस्मत से बची जान
– महिला को हत्या के इरादे से ही गोली मारी गई थी, लेकिन समय रहते ही महिला एक तरफ हो गई जिस पर गोली उसके कंधे पर जा लगी। महिला यदि खुद का बचाव नहीं करती तो गोली सीने पर लग सकती थी। तब स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।
पुलिस का कहना
इस मामले में सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया का कहना है कि एक महिला को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारी है। गोली मारने वाले की पहचान महिला ने सगे भाई के रूप में की है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here