Home एक्सक्लूसिव स्वास्थ्य व्यवस्थाएं हुई चौपट, नहीं मिली एंबुलेंस की सुविधा

स्वास्थ्य व्यवस्थाएं हुई चौपट, नहीं मिली एंबुलेंस की सुविधा

2
0

बक्सवाहा। क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की लचर हालत एक बार फिर उजागर हो गई, जब सडक़ हादसे में घायल युवकों को समय पर एम्बुलेंस सुविधा तक उपलब्ध नहीं हो सकी। शुक्रवार को बम्होरी-सागर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास शाम करीब साढ़े 5 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा पहुंचाया गया, लेकिन यहां भी उन्हें पर्याप्त उपचार नहीं मिल सका। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद तीनों की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया।रेफर के बाद एम्बुलेंस के लिए परिजनों को करीब 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन 108 एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। इस दौरान परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आखिरकार मजबूरी में घायलों को निजी वाहनों के जरिए सागर ले जाया गया।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बक्सवाहा में यह समस्या नई नहीं है। अक्सर हादसों के बाद घायलों को न तो समय पर इलाज मिल पाता है और न ही एम्बुलेंस सुविधा। पहले मरीजों को रेफर कर दिया जाता है और फिर घंटों तक इंतजार कराया जाता है।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here