Home खास खबर बेटियों के हाथ पीले करने बागेश्वर धाम पधारेंगे ‘मोहन’: मुख्यमंत्री डॉ. यादव...

बेटियों के हाथ पीले करने बागेश्वर धाम पधारेंगे ‘मोहन’: मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल पहुँचेंगे गढ़ा; कन्या विवाह महोत्सव में शामिल होकर देंगे आशीर्वाद

40
0

छतरपुर | छतरपुर जिले के प्रवास पर कल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहेंगे। उनका यह दौरा बागेश्वर धाम (ग्राम गढ़ा) में आयोजित विशाल सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव को समर्पित होगा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जहाँ शासन-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, वहीं बागेश्वर धाम में उत्सव का उत्साह दोगुना हो गया है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दौरा बेहद व्यवस्थित और गरिमामयी होगा।दोपहर 3:00 बजे: मुख्यमंत्री दमोह जिले से हेलीकॉप्टर द्वारा छतरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
दोपहर 3:45 बजे ग्राम गढ़ा स्थित हेलीपैड पर उनका आगमन होगा।
हेलीपैड से सीधे मुख्यमंत्री कन्या विवाह महोत्सव स्थल पहुँचेंगे, जहाँ वे नव-दंपत्तियों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद देंगे और पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी से भेंट करेंगे।
शाम 5:20 बजे: खजुराहो एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
चाक-चौबंद हुई सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री के प्रवास और बागेश्वर धाम में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है और हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के पुख्ता घेरे तैयार किए गए हैं।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here