Home क्राइम छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर तस्कर गिरफ्तार, कार सहित 7 किलो...

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर तस्कर गिरफ्तार, कार सहित 7 किलो गांजा बरामद…

19
0

छतरपुर/ मध्यप्रदेश शासन के नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अपनी स्ट्राइक जारी रखते हुए एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने फोरलेन हाईवे पर घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 7 किलोग्राम से अधिक अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त मारुति सुजुकी फ्रांक्स कार बरामद की गई है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 8.50 लाख रुपये आंकी गई है।

घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी

​बीती रात रोड पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाईवे के रास्ते कार से गांजे की खेप ले जाई जा रही है। पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए रुद्राक्ष होटल के पास संदिग्ध कार को रुकवाया। तलाशी लेने पर आरोपी बृजेंद्र कुशवाहा (निवासी रानीपुरा, राजनगर) के पास से अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

Google search engine

अपराधिक इतिहास और नेटवर्क

​पकड़ा गया आरोपी बृजेंद्र कुशवाहा एक आदतन अपराधी है। उसके विरुद्ध पूर्व में थाना राजनगर, बमीठा और सिविल लाइन में अवैध हथियार, अवैध शराब, मारपीट और एनडीपीएस के 7 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में तस्कर ने अपने नेटवर्क से जुड़े अन्य साथियों के नाम भी उगले हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस का सख्त एक्शन

​छतरपुर पुलिस पिछले कुछ महीनों से नशे के कारोबारियों पर काल बनकर टूटी है। आंकड़ों के मुताबिक, जिले में अब तक:
​1100 किग्रा से अधिक गांजा और 52 क्विंटल अफीम के पौधे नष्ट किए गए हैं।
​85 एनडीपीएस प्रकरण और 2200 से अधिक आबकारी मामले दर्ज किए गए।
​भारी मात्रा में नशीली सिरप, टैबलेट, इंजेक्शन और 20,000 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी सतीश सिंह और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी ने स्पष्ट किया है कि नशे के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here