Home अजब गजब दिल्ली की होने वाली नई CM रेखा गुप्ता ने कहां तक की...

दिल्ली की होने वाली नई CM रेखा गुप्ता ने कहां तक की है पढ़ाई? यहां जानें

60
0

[ad_1]

Rekha Gupta

Image Source : PTI
रेखा गुप्ता

नई दिल्ली: बीजेपी विधायक दल की बैठक में ये फैसला लिया गया है कि रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम होंगी। ऐसे में जनता जानना चाहती है कि उनकी होने वाली नई सीएम ने कहां तक पढ़ाई की है। रेखा गुप्ता ने बीकॉम और LLB की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने MA और MBA भी किया है। उनकी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से हुई है और उन्होंने मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से भी शिक्षा हासिल की है।

Google search engine

रेखा गुप्ता छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत साल 1992 में की थी। वह 1996-97 में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ की अध्यक्ष भी रही हैं। 

कौन हैं रेखा गुप्ता?

रेखा गुप्ता 50 साल की हैं और उनका जन्म स्थान हरियाणा के जींद का है। यहां 1974 में उनका जन्म हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक, रेखा गुप्ता का परिवार साल 1976 में दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। उनके पति का नाम मनीष गुप्ता है। रेखा गुप्ता ने LLB किया है और वह पेशे से वकील भी हैं।

रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29595 वोटों से चुनाव हराया था।

बीजेपी विधायक दल की बैठक में फैसला

बीजेपी विधायक दल की बैठक में ये फैसला हुआ कि रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी। सीएम पद के ऐलान होने के बाद रेखा गुप्ता का बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। पार्टी के समर्थन और आशीर्वाद के लिए उनका आभार व्यक्त करती हूं। बता दें कि रेखा गुप्ता दिल्ली में बीजेपी के कद्दावर नेताओं में से एक हैं।

Latest Education News



[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here