Home मध्यप्रदेश रोड शो और जनसभा को संबोधित करेंगे; नेताओं के बैनर-पोस्टर से पटा...

रोड शो और जनसभा को संबोधित करेंगे; नेताओं के बैनर-पोस्टर से पटा शहर | CM Shivraj Singh Chouhan will come to Naugaon today

62
0

[ad_1]

छतरपुर (मध्य प्रदेश)26 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

छतरपुर जिले के नौगांव में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आ रहे हैं। वे यहां रोड शो और आमसभा को संबोधित करेंगे। आमसभा से पहले पूरे शहर को भाजपा नेताओं ने बैनर और पोस्टर से सजा दिया है। मुख्यमंत्री यहां पर 5 किमी से ज्यादा का रोड शो करेंगे। लिहाजा पूरे रोड शो के रूट पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी किए गए हैं।

विधानसभा चुनाव के पहले आयोजित हो रहे मुख्यमंत्री के इस रोड शो कार्यक्रम में अपनी दावेदारी को चमकाने के लिए प्रत्याशियों ने पूरे नगर को होर्डिंग्स, फ्लैक्स और बैनर से पाट दिया है।

अधिकृत कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को दोपहर 3 बजे जतारा जिला टीकमगढ़ से हेलीकॉप्टर से दोपहर 3.20 बजे हेलीपैड नौगांव जिला छतरपुर आएंगे। मुख्यमंत्री चौहान नौगांव में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6.15 बजे हेलीपैड नौगांव से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर शाम 6.30 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से शाम 6.35 बजे वायुयान से भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके साथ हेलीकॉप्टर में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे।

क्या नौगांव की इन मांगों पर ध्यान देंगे सीएम…

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लंबे समय बाद नौगांव शहर में आ रहे हैं। लिहाजा शहरवासियों को उनके दौरे से कई उम्मीदें हैं। 2013 में सरकार ने नौगांव में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज शुरू कर मैकेनिकल और सिविल दो ब्रांच में एडमिशन शुरू किए थे। आज तक इस कॉलेज में अन्य शाखाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। 2013 में ही बिलहरी रोड पर नवीन गल्लामण्डी का निर्माण हुआ था लेकिन यहां सुविधाएं नहीं होने के कारण इसका सुचारू संचालन नहीं हो पा रहा है। नौगांव में मौजूद कई सरकारी दफ्तर यहां से स्थानांतरित हो चुके हैं जिनको लेकर भी लोगों में नाराजगी है। पिछले दो वर्षों से नौगांव में केन्द्रीय विद्यालय शुरू करने की तैयारी है लेकिन यह काम भी कछुआ गति से आगे बढ़ रहा है। नौगांव के लोगों को मुख्यमंत्री के आगमन से कई उम्मीदें हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here