Home एक्सक्लूसिव मप्र में सट्टा बाजार का चौंकाने वाला एग्जिट पोल: सटोरियों के अनुसार...

मप्र में सट्टा बाजार का चौंकाने वाला एग्जिट पोल: सटोरियों के अनुसार कांटे की टक्कर, भाजपा को आठ सीटें कम मिलने का अनुमान!

132
0

छतरपुर सट्टा बाजार जिले में कांग्रेस को बता रहा 6 में से 5 सीट!

अरविन्द जैन
एग्जिट पोल आजतक-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रचंड बहुमत हासिल करती नजर आ रही है. एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को मध्य प्रदेश में 140 से 162 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 68 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि सटोरियों की माने तो इस बार चुनाव में कांटे की टक्कर होने के बाद भी कांग्रेस को 116 से 122 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा की झोली में 108 से 116 सीटें मिलने का अनुमान हैं।

Google search engine

प्रदेश में हुए मतदान के बाद सट्टा बाजार के भाव सामने आते रहे हैं लेकिन लोग उन पर भरोसा नहीं जता पा रहे थे। जैसे ही एग्जिट पोल पर लगा प्रतिबंध समाप्त हुआ और एग्जिट पोल के अनुमान सामने आये तो मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर एग्जिट पोल के आंकड़े अलग-अलग दिखाई दिए। इसके बाद अब सट्टा बाजार ने भी अपने भाव में थोड़ा बदलाव किया है।
अगर 2018 विधानसभा चुनाव की बात करें तो तब सटोरियों ने कांग्रेस का रेट 45 पैसे एवं भाजपा का 55 पैसा तय किया गया था और चुनाव परिणाम भी वैसा ही सामने आया था। उस समय कांग्रेस की भाजपा की तुलना में अधिक सीटें आई थीं और कांग्रेस की कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनी थी।लेकिन लाड़ली बहिनों के कारण इस बार जिस तरह का मतदान हुआ है, उसकी वजह से इस बार प्रदेश में चुनाव परिणाम को लेकर सटोरिए भी स्पष्ट रुप से तय नहीं कर पा रहे हैं कि आखिर सत्ता के इस संग्राम में बाजी कौन मारेगा। सटोरियों पर भरोसा किया जाए तो इस बार प्रदेश में कांटे की टक्कर के बाद भी कांग्रेस को अधिक सीटें मिल सकती हैं। सटोरिए अब भी एग्जिट पोल से अलग अपना अनुमान जता रहे हैं। लेकिन जिस तरह से एग्जिट पोल के अनुमान आए हैं, उसी वजह से कोई भी सटोरिया यह कहने की स्थिति में नहीं है कि प्रदेश में भाजपा की वापसी होगी या कांग्रेस की सरकार बनेंगी। अगर इंदौर के सटोरियों की बातों पर विश्वास किया जाए तो मध्यप्रदेश में कांग्रेस के खाते में अधिक सीटें जाती दिख रही है जिससे सटोरियों ने कांग्रेस का रेट 48 पैसे तो भाजपा का 52 पैसे तय किया है। सटोरियों के अनुसार जिसका कम रेट, उसे अधिक फायदा माना जाता है। इसका मतलब यह है कि अगर कांग्रेस की सरकार बने तो सट्टा लगाने वाले को एक रुपए पर 48 पैसे अतिरिक्त मिलेंगे। अगर भाजपा की सीटें अधिक आईं, तो एक रुपए पर 52 पैसे अतिरिक्त मिलेंगे।

छतरपुर सट्टा बाजार कांग्रेस को दे रहा 5 सीट
छतरपुर में सटोरियों की माने तो कांग्रेस 5 सीटों पर विजयी होगी और भाजपा को मात्र एक सीट से ही संतोष करना पड़ेगा। छतरपुर में सटोरियों ने आज के ताजा भाव कांग्रेस को . 70 पैसे तो भाजपा को 1. 30 रुपये भाव दिया है। अब देखना है की एग्जिट पोल के आंकड़े सही बैठते हैं या सटोरियों का अनुमान।

फलोदी सट्टा बाजार की भविष्‍यवाणी
वहीँ अपने सटीक अनुमानों के लिए देशभर में विख्‍यात फलोदी सट्टा बाजार की भविष्‍यवाणी मप्र में कांग्रेस को 112 से 116 सीटें दे रहा है। इसमें भाजपा का दाम 1.10 रुपये है, वहीं कांग्रेस का भाव 1. 00 रुपये है। प्रदेश में भाजपा को 110 से 115 सीटें मिल रही हैं। लेकिन भाव अभी भी कांग्रेस पर 10 पैसे ज्यादा है। सट्टा बाजार के उलट एग्जिट पोल के नतीजे सही रहे तो बीजेपी की सफलता में शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना की सबसे बड़ी भूमिका होगी.

वहीँ राजनैतिक पंडितों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों के बीच मुकाबला टक्कर का है और आठ- दस सीटों के अंतर से ही प्रदेश में किसी की भी सरकार बन सकती है अन्य पार्टी व निर्दलीयों की सरकार बनाने में अहम भूमिका हो सकती है। वहीं प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता केके मिश्रा का दावा है कि प्रदेश में कांग्रस की सरकार पुन: बनेगी और प्रदेश के नए मुख्यमंत्री कमलनाथ होंगे। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि लाड़ली बहिना योजना का असर पूरे प्रदेश में पड़ा है और एंटी इनकम्बैंसी के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत मिला है और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और प्रदेश में पुन: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बनेंगे दोनों पार्टियों के बीच में तर्क वितर्क जारी है।

हालांकि सभी की निगाहें 3 दिसम्बर पर टिकी है, क्योंकि कांटे की टक्कर होने से यह कहना थोड़ा मुश्किल हो रहा है कि ऊंट किस करवट बैठेगा।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here