Home मध्यप्रदेश Today is the second Monday of Savan | सावन का दूसरा सोमवार...

Today is the second Monday of Savan | सावन का दूसरा सोमवार आज: शिव धाम कुंडेश्वर में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे, महाकाल के रूप में होगा श्रृंगार, खनिज देव चौहान देंगे भजनों की प्रस्तुति – Tikamgarh News

57
0

[ad_1]

टीकमगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवधाम कुंडेश्वर में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी है। ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के पुजारियों ने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। सुबह 5 बजे मंदिर का गर्भ ग्रह भक्तों के लिए खोल दिया गया। श

Google search engine

.

कुंडेश्वर मंदिर के प्रधान पुजारी जमुना तिवारी महाराज ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार को सुबह 5 से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगी है। बम-बम भोले के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

सुबह 7 बजे मंदिर में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार लग गई। दोपहर 12 बजे के बाद मंदिर परिसर में बनी रसोई में प्रसाद वितरण शुरू हो जाएगा। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शाम 4 बजे गर्भगृह में प्रवेश बंद कर भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा।

शाम 7 बजे गाजे बाजे के साथ भगवान भोलेनाथ की महा आरती उतारी जाएगी। श्रावण मास शुरू होते ही मंदिर परिसर में मेला लग गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाकर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

गायक खनिज देव चौहान देंगे भजनों की प्रस्तुति

सावन के दूसरे सोमवार पर आज शिव धाम कुंडेश्वर में बुंदेलखंड के प्रसिद्ध भजन गायक खनिज देव चौहान भजनों की प्रस्तुति देंगे। मंदिर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर दीक्षित ने बताया कि भजन संध्या शाम 6 बजे से शुरू होगी और देर रात तक आयोजन चलेगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here