Home मध्यप्रदेश Rain quota is full in 38 districts including Bhopal | भोपाल समेत...

Rain quota is full in 38 districts including Bhopal | भोपाल समेत 38 जिलों में बारिश का कोटा फुल: श्योपुर में दोगुनी बारिश, इंदौर-उज्जैन पिछड़े; कल से फिर नया सिस्टम – Bhopal News

64
0

[ad_1]

भोपाल में शनिवार को शाम चार बजे के बाद हल्की बारिश हुई।

Google search engine

मध्यप्रदेश में इस साल मानसून उम्मीदों पर खरा उतरा है। भोपाल, ग्वालियर समेत प्रदेश के 38 जिलों में सामान्य बारिश का कोटा फुल हो गया है। यहां 100% से 198% तक बारिश हो चुकी है। श्योपुर ऐसा जिला है, जहां दोगुनी यानी 98% ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, इंद

.

रीवा में सबसे कम बारिश हुई है। हालांकि, 23 सितंबर से फिर नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इससे पूरा प्रदेश एक बार फिर भीगेगा।

मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि 23 सितंबर से लो प्रेशर एरिया की एक्टिविटी देखने को मिलेगी। इसके बाद बारिश का दौर शुरू हो जाएगा, जो सितंबर के आखिरी सप्ताह तक बना रहेगा।

खजुराहो में टेम्प्रेचर 35 डिग्री सेल्सियस के पार

प्रदेश में शनिवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। दमोह में 20 मिमी यानी पौन इंच बारिश हो गई। भोपाल में दिन में हल्की बूंदाबांदी हुई। नर्मदापुरम में भी हल्की बारिश हुई। दूसरी ओर, दिन का तापमान भी बढ़ा रहा। खजुराहो में पारा 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दमोह में बारिश के साथ ही दिन का तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भोपाल में तापमान 34.8 डिग्री रहा। इसी तरह मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, सतना, उमरिया, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, रतलाम, उज्जैन में पारा 34 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया।

भोपाल-छिंदवाड़ा समेत कई जगहों पर शनिवार को बारिश का दौर जारी रहा।

भोपाल-छिंदवाड़ा समेत कई जगहों पर शनिवार को बारिश का दौर जारी रहा।

अगले 24 घंटे ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार- अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, अलीराजपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में धूप खिली रहेगी। भोपाल, इंदौर, देवास, जबलपुर, उज्जैन समेत अन्य जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश का दौर रहेगा।

5 जिलों में सामान्य के बराबर बारिश

प्रदेश के 5 जिले- जबलपुर, सीहोर, शाजापुर, पन्ना और नर्मदापुरम ऐसे हैं, जहां सामान्य यानी 96-99% तक बारिश हुई है। जबलपुर में 99% बारिश हो चुकी है। बता दें कि प्रदेश की सामान्य बारिश का आंकड़ा 37.6 इंच है। इसके मुकाबले अब तक 41.8 इंच पानी गिर चुका है।

200 से ज्यादा डैम फुल टैंक लेवल

प्रदेश में ढाई सौ से अधिक डैम में से करीब 200 फुल हो चुके हैं। कई बांधों के 8 से 10 बार गेट खुल चुके हैं। कोलार, केरवा, बरगी, अटल सागर समेत कई डैम अभी भी ओवरफ्लो हैं। आने वाले दिनों में तेज बारिश का दौर शुरू होने से डैम-तालाब फिर छलक जाएंगे।

मानसून के 8 दिन बाकी लेकिन विदाई अक्टूबर में

मानसून पीरियड जून से सितंबर के बीच रहता है, लेकिन पिछले कुछ सालों से इसकी विदाई अक्टूबर में हो रही है। ऐसे में अनुमान है कि इस बार मानसून अक्टूबर में ही विदा होगा। दूसरी ओर कल 23 सितंबर से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। जिसकी वजह से एक बार फिर पूरे प्रदेश में बारिश का दौर चलता रहा। इससे पहले प्रदेश में बूंदाबांदी का दौर जारी है। शनिवार को भोपाल में दिन में बूंदाबांदी हुई।

3 ग्राफिक्स में समझें एमपी में बारिश का गणित…

अगले 3 दिन इन जिलों में बारिश…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here