Home मध्यप्रदेश Mp News: Transfer Of 14 Ias, Vinod Kumar Director Tribal Welfare, Sudama...

Mp News: Transfer Of 14 Ias, Vinod Kumar Director Tribal Welfare, Sudama Khade Public Relations Commissioner – Amar Ujala Hindi News Live

60
0

[ad_1]

MP News: Transfer of 14 IAS, Vinod Kumar Director Tribal Welfare, Sudama Khade Public Relations Commissioner

Google search engine

आईएएस सुदामा खाड़े जनसंपर्क आयुक्त बने
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की। 14 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए। ग्वालियर संभाग के आयुक्त सुदामा खाड़े को दोबारा जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। अब संदीप यादव को जनसंपर्क आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वहीं, आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी मध्य प्रदेश के महानिदेशक तथा कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव 1989 बैच के विनोद कुमार को आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान का संचालक बनाया गया है। वन विभाग के अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। 

इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। उनके पास आनंद विभाग के प्रमुख सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा। वहीं, पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक, मुद्रांक मध्य प्रदेश भोपाल तथा किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के आयुक्त सह संचालक एम सेलवेंन्द्रन को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग का सचिव तथा पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक मध्य प्रदेश भोपाल तथा आयुक्त-सह-संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के सचिव डॉ. संजय गोयल को स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, जबलपुर के प्रबंध संचालक रघुराज एम आर को तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का सचिव पदस्थ किया गया है। शहडोल संभाग के आयुक्त बाबूसिंह जामोद को रीवा संभाग का आयुक्त तथा शहडोल संभाग के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, वाणिज्यक कर आयुक्त एवं श्रम आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह को भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग का संचालक बनाया गया है। 

जल संसाधन विभाग के सचिव कृष्णगोपाल तिवारी को नर्मदापुरम संभाग का आयुक्त, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोज खत्री को ग्वालियर संभाग का आयुक्त बनाया गया है। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अपर सचिव धनराजू एस को वाणिज्य कर इंदौर में विशेष कर्तव्यस्थ सह आयुक्त तथा श्रम आयुक्त इंदौर पदस्थ किया गया है। वहीं, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अपर सचिव हरजिंदर सिंह को राज्य शिक्षा केंद्र तथा पदेन अपर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग का संचालक बनाया गया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here