Home मध्यप्रदेश Mp News:सागर के रहवासी इलाके के खेतों की नरवाई में लगी आग,...

Mp News:सागर के रहवासी इलाके के खेतों की नरवाई में लगी आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू – Fire Broke Out In Narwai Fields Of Sagar’s Residential Area, Found Under Control After Two Hours Of Effort

54
0

[ad_1]

सागर में गेंहू कटाई के बाद नरवाई में आग लगने की रोजाना दर्जनों घटनाएं हो रही हैं। सोमवार रात रहली नगर के वार्ड नंबर 10 में गायत्री मंदिर के पीछे रहवासी इलाके के खेतों की नरवाई में आग लग गई। खेत में लगी आग को देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग से डरे लोगों ने पहले खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया,  लेकिन जब आग पर काबू नहीं पा सके तो नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Google search engine

बताया जा रहा है कि तेज हवा चलने के कारण रहवासी इलाके तक आग पहुंचने का खतरा था। नगर पालिका अध्यक्ष देवराज सोनी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू ना पाते देख खुद उन्होंने मोर्चा संभाला और फायर ब्रिगेड पर चढ़कर पानी की बौछारें छोड़ी। रहवासी इलाके के लोगों ने भी आग पर काबू पाने में नगर पालिका के कर्मचारियों का सहयोग किया और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिसके बाद रहवासियों ने राहत की सांस ली। 

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here