Home मध्यप्रदेश Illegal abortion took place in Smart City Maternity Hospital | बिना रजिस्ट्रेशन...

Illegal abortion took place in Smart City Maternity Hospital | बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अस्पताल में अवैध गर्भपात: भ्रूण लेकर भागा पति, नदी में फेंका, महिला डॉक्टर समेत 5 पर केस दर्ज – Gwalior News

52
0

[ad_1]

डॉ. नेहा नागौरी, जो जिला अस्पताल मुरैना में पदस्थ हैं। यहां सास-ससुर के हॉस्पिटल में अवैध गर्भपात किया था।

Google search engine

ग्वालियर के गुढ़ा गुढ़ी का नाका स्थित स्मार्ट सिटी मेटरनिटी हॉस्पिटल एवं मल्टी स्पेशियलिटी ट्रॉमा सेंटर में अवैध गर्भपात का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान अस्पताल में प्रसूता को पाया, लेकिन उसका पति भ्रूण लेकर फरार हो ग

.

बाद में महिला के मोबाइल से संपर्क करने पर उसने बताया कि भ्रूण को मुरैना के नूराबाद नदी में विसर्जित कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की जांच में पता चला कि इस अस्पताल का रजिस्ट्रेशन एक साल पहले ही खत्म हो चुका था। यहां गर्भपात मुरैना जिला अस्पताल की डॉक्टर नेहा नागौरी द्वारा किया गया था, जो इस अस्पताल के मालिक की बहू हैं।

अवैध गर्भपात की सूचना पर एक्शन लेती प्रशासन की टीम।

अवैध गर्भपात की सूचना पर एक्शन लेती प्रशासन की टीम।

जानकारी ऐसे सामने आई

26 मार्च को सामाजिक कार्यकर्ता मीना शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी थी कि अस्पताल में अवैध गर्भपात किया जा रहा है। इस पर CMHO डॉ. सचिन श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक गर्भपात हो चुका था।

अस्पताल के CCTV फुटेज में महिला का पति भ्रूण को प्लास्टिक की थैली में ले जाते हुए दिखाई दिया। प्रारंभिक जांच में संदेह है कि महिला की पहले से दो बेटियां थीं, इसलिए भ्रूण भी लड़की होने की संभावना पर गर्भपात कराया गया। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

अस्पताल जिसमें अवैध गर्भपात हुआ था।

अस्पताल जिसमें अवैध गर्भपात हुआ था।

अस्पताल सील, पांच पर मामला दर्ज

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि यह नर्सिंग होम बिना पंजीयन के संचालित हो रहा था। जांच में एमपीटीपी एक्ट और नर्सिंग होम एक्ट का उल्लंघन पाया गया।

इसके आधार पर कम्पू थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों में शामिल हैं:

  • डॉ. नेहा नागौरी (मुरैना जिला अस्पताल की डॉक्टर)
  • किरण कश्यप (अस्पताल की स्टाफ नर्स)
  • गर्भपात कराने वाली महिला
  • महिला की सास
  • महिला का पति

सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी में अवैध गर्भपात की पुष्टि हुई, जिसके बाद पांच आरोपियों पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here