Home मध्यप्रदेश Father-in-law and brother-in-law arrested for murdering a woman in Gwalior | ग्वालियर...

Father-in-law and brother-in-law arrested for murdering a woman in Gwalior | ग्वालियर में महिला के मर्डर के आरोपी ससुर-देवर गिरफ्तार: पुश्तैनी मकान के सामने कमरे बनाने पर हुआ था विवाद, देवर ने किया हमला, ससुर ने दिया साथ – Gwalior News

62
0

[ad_1]

महिला की हत्या करने वाले पकड़े गए ससुर अतर सिंह और देवर राहुल।

Google search engine

ग्वालियरा बहोडापुर थाना क्षेत्र के रविदास नगर में बुधवार रात को महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या कर फरार हुए आरोपी ससुर अतर सिंह और देवर राहुल जाटव को पुलिस ने घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

.

दोनों आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि पुश्तैनी मकान के सामने महिला ने 2 कमरे बना लिए थे। जिसको लेकर बुधवार रात में भी उनके बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद में देवर राहुल ने महिला को चाकू मारे थे। फिलहाल पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। महिला का पति अभी इंदौर जेल में बंद है।

महिला भारती जाटव की ससुर और देवर ने हत्या कर दी।

महिला भारती जाटव की ससुर और देवर ने हत्या कर दी।

सबूत मिटाने सीसीटीवी और डीवीआर भी तोड़ गए बहोड़ापुर पुलिस के मुताबिक- रविदास नगर निवासी भारती जाटव (40) का ससुर अतर सिंह और देवर राहुल से पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर कभी-कभी इनके बीच गाली-गलौज और मारपीट जैसी घटनाएं होती रहती थीं। महिला ने पुश्तैनी घर के सामने दो कमरे बना लिए थे, इसको लेकर ही विवाद होता था। बुधवार रात करीब 10:30 बजे भी इसको लेकर महिला, ससुर और देवर में विवाद शुरू हो गया था।

देवर राहुल ने महिला भारती के साथ गाली-गलौज की। इस पर भारती ने विरोध किया और मारपीट शुरू हो गई। विरोध के बाद राहुल आक्रोशित हो गया और महिला पर चाकू से हमला कर दिया था। इस दौरान राहुल का पिता अतर सिंह भी उसके साथ आ गया।

दोनों के भागने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो भारती के बच्चों ने विवाद से लेकर हत्या तक की पूरी कहानी सुना दी। दोनों आरोपी महिला की हत्या कर भागने से पहले घर में लगे सीसीटीवी और डीवीआर भी सबूत मिटाने के लिए तोड़कर गए थे।

मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी।

मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी।

पति जेल में, अंतिम संस्कार के लिए मांगी मदद भारती के पति संजय को भी घटना की जानकारी दे दी है। अंतिम संस्कार के लिए पति जेल से बाहर आएगा या अन्य परिजन अंतिम संस्कार करेंगे, यह परिजन मिलकर तय कर रहे हैं। जिसके लिए पुलिस की मदद भी मांगी गई है।

पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही सीएसपी किरण अहिरवार ने बताया कि बुधवार रात को चाकू से हत्या करने वाले देवर और ससुर को बहोड़ापुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 2 कमरे बनाने के विवाद के चलते महिला की हत्या की गई थी। दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here