Home मध्यप्रदेश employees took mass leave | 39 मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा ने...

employees took mass leave | 39 मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा ने किया प्रदर्शन, वेतन और पुरानी पेंशन बहाल की मांग की

60
0

[ad_1]

निवाड़ी31 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की ओर से सामूहिक अवकाश को लेकर एक दिन आंदोलन किया। इस आंदोलन का आगाज निवाड़ी में भी किया गया। सामूहिक अवकाश लेकर प्रदर्शन करने वाले संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में आज अपनी मांगों को लेकर अधिकारी कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश को लेकर प्रदर्शन किया गया है।

कर्मचारियों ने बताया कि हमारी मांग है कि विभाग अध्यक्ष एवं उसके अधीनस्थ कार्यालय के सहायक ग्रेड 3 को मंत्रालय के समान द्वितीय समयमान वेतन स्वीकृत किया जाए। पुरानी पेंशन बहाल की जाए और सहायक ग्रेड 3 एवं कंप्यूटर ऑपरेटर की योग्यता एवं कार्य एक समान होने पर सामान ग्रेड दिया जाए। वहीं बीमा योजना का लाभ देने के साथ-साथ भ्रत्य का नाम परिवर्तित कर कार्यालय सहायक किया जाए। वहीं वाहन चालक का नाम परिवर्तित कर पायलट या व्हीकल ऑपरेटर किया जाए।

अधीनस्थ जिला न्यायालय के कर्मचारी को कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु देय अग्रिम वेतन वृद्धि का लाभ देने की भी मांग की गई है। इसके साथ-साथ न्यायालय के चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों को वर्दी भत्ता का नगद भुगतान एवं आदेशिका वाहक को 25 लीटर पेट्रोल भत्ता देने की भी बात कही गई है।

अपनी अन्य 39 मांगों के लिए आज संयुक्त मोर्चा ने एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सुधीर खरे, भागवत नारायण चढ़ार, अमित खरे, अनिल दुबे, अभय नारायण सिंह, महेंद्र प्रजापति, विनोद सूत्रकार सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here