[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Mandsaur
- Dodachura Worth Rs 2 Lakh Recovered From Loading Pickup: More Than 2 Quintals Of Dodachura Found In 13 Bags, Driver Of Pickup Arrested

मंदसौर की नाहरगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक लोडिंग पिकअप से दो लाख से अधिक कीमत का अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद करते हुए मौके से पिकअप चालक को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी का प्रकरण दर्ज किया है।
नाहरगढ़ थाना पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार पुलिस मुखबिर से सुचना मिली थी की एक लोडिंग पिक अप वाहन से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी की जा रही है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नाहरगढ़ पुलिस ने एक टीम बनाकर लीलदा काचरिया कदमाला रोड शिवना पूल के निकट नाकाबंदी करते हुए पिकअप क्रमांक RJ35 GC3290 को रोक कर तलाशी लेने के दौरान पिकअप में 13 प्लास्टिक के कट्टो में भरा 2 क्विंटल 5 किलो 640 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया।
मामले में पुलिस ने पिकअप चालक बबलू पिता दशरथ भील उम्र 19 साल निवासी दूधलाई थाना रामपुर जिला नीमच को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए डोडाचूरा की कीमत 2 लाख 5 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी अवैध मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था और कहां देने जा रहा था इसे लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
[ad_2]
Source link









