Home मध्यप्रदेश Congress’s Jan Aakrosh Yatra reaches Vidisha | 50 से अधिक स्थानों पर...

Congress’s Jan Aakrosh Yatra reaches Vidisha | 50 से अधिक स्थानों पर कांग्रेसियों ने बरसाएं फूल, अरुण यादव ने फोड़ी 5 मटकियां

51
0

[ad_1]

विदिशा20 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा रविवार रात विदिशा पहुंची। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव शामिल हुए। प्रदेश में चल रही कांग्रेस की जन आक्रोश रैली की एंट्री गुलाबगंज के रास्ते होते हुए विदिशा पहुंची। जन आक्रोश रैली में हजारों की तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल हुए।

विधायक शशांक भार्गव के नेतृत्व में नई मंडी से जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत हुई। जगह-जगह फूल-मालाओं से कांग्रेस के दिग्गजों का स्वागत किया गया। शहर में 51 से ज्यादा स्थानों पर जन आक्रोश रैली का स्वागत किया गया। दुर्गानगर चौराहे पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव को फलों से तौला गया।

वहीं बड़ा बाजार में कांग्रेसी नेता आनंद प्रताप सिंह ने पांच मटकी टांग दी। जिसमें महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कुशासन और अत्याचार की मटकी थी। पूर्व मंत्री अरुण यादव ने इन मटकियों को फोड़ा। जनाक्रोश यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई माधवगंज चौराहा पहुंची। जहां आमसभा हुई।

विदिशा विधानसभा का इतिहास
विधायक शशांक भार्गव ने भाजपा के 44 साल पुराने गढ़ में सेंध लगाते हुए चुनाव जीता था। अब जब कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने चर्चित विधानसभा सीट विदिशा को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जहां भाजपा विदिशा विधानसभा की सीट जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है तो वहीं कांग्रेस पार्टी भी इस सीट को अपने पास रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here