Home मध्यप्रदेश Chief Minister inaugurated the Water-Sensitivity-Culture Confluence program in Bhopal | सीएम बोले-...

Chief Minister inaugurated the Water-Sensitivity-Culture Confluence program in Bhopal | सीएम बोले- एमपी के जलस्रोत हमारी जल समृद्धि का प्रमाण: भोपाल से जल संवेदना और संस्कृति संगम कार्यक्रम शुरू – Bhopal News

58
0

[ad_1]

भारत भवन में कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव।

Google search engine

मध्यप्रदेश में शुक्रवार से जल संवेदना और संस्कृति का पांच दिवसीय संगम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में इसकी शुरुआत की है।

.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- जल हमारे जीवन की संस्कृति है। हमारे स्नान करने की प्रवृत्ति, जल से प्रेम और उसका सम्मान, इस बात का प्रमाण है कि जल ही हमारे जीवन का उद्गम है। जब हम स्नान करते हैं तो माता-पिता के प्रेम की अनुभूति होती है क्योंकि जल ही हमारे आदि स्रोत हैं।

मध्यप्रदेश नदियों का मायका है। यहां कोई ग्लेशियर नहीं है, फिर भी जंगलों और पहाड़ियों के कारण जल स्रोत बने हुए हैं। यह राज्य की जल समृद्धि का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कहा-

QuoteImage

आगामी कुंभ में 24 घंटे में 5 करोड़ लोगों के स्नान की व्यवस्था की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के अमृत सरोवर विजन के तहत देशभर के जिलों की लिस्ट में खंडवा जिला पहले स्थान पर आया है।

QuoteImage

उन्होंने कहा कि ऐसा माना जाता है कि तीसरा विश्व युद्ध जल को लेकर होगा। लेकिन हमारी संस्कृति में जल को जीवन का आधार बताया गया है। जन्म से लेकर मृत्यु तक मां गंगा का महत्व बताया गया है।

जल धारा साहित्य और कई ग्रंथों का विमोचन ‘सदानिरा’ महाअभियान का समापन कार्यक्रम भारत भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और विधायक भगवान दास सबनानी भी उपस्थित रहे।

बता दें, सदानिरा’ महाअभियान 30 मार्च से 30 जून तक चला। अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण को संस्कृति और विज्ञान से जोड़ते हुए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।इस अवसर पर ‘जल धारा साहित्य’ और कई ग्रंथों का विमोचन भी किया गया। जिनमें मध्यप्रदेश की नदियों पर आधारित कविताएं और रचनाएं शामिल हैं। साथ ही फिल्मों और पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। इन प्रयासों का यूट्यूब पर प्रसारण भी किया जाएगा ताकि जनसामान्य तक जल संरक्षण का संदेश पहुंचे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here