Home मध्यप्रदेश BJP will run a campaign in the name of one tree mother...

BJP will run a campaign in the name of one tree mother | एक पेड़ मां के नाम पर अभियान चलाएगी बीजेपी: वीडी शर्मा बोले, श्यामा प्रसाद की जयंती 6 जुलाई तक हर कार्यकर्ता अपनी मां के नाम पर लगाएं पौधे – Bhopal News

56
0

[ad_1]

भोपाल। विधानसभा चुनाव के लिए अमरवाड़ा में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर पूजन करते बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा।

Google search engine

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से उनकी जयंती दिवस 6 जुलाई तक एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है। वे प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हैं कि

.

अमरवाड़ा में किया कार्यालय का उद्घाटन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने रविवार को छिंदवाड़ा पहुंचे हैं। यहां उन्होंने अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। इस अवसर पर प्रदेश की पीएचई विभाग की मंत्री संपतिया उइके, पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद कविता पाटीदार, सांसद छिंदवाड़ा विवेक बंटी साहू, पार्टी प्रत्याशी कमलेश शाह, जिला अध्यक्ष शेषराव यादव एवं मोनिका बट्टी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद दिल्ली जाएंगे शर्मा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने अमरवाड़ा विधानसभा में प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को भी संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि अमरवाड़ा विधानसभा में ऐसा कोई घर नहीं होगा जहाँ भाजपा सरकार की योजनाओं के हितग्राही न रहते हों। इसलिए बीजेपी को जिताने का काम सभी को करना है। उन्होंने कहा कि अमरवाड़ा विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं से उनका आह्वान है कि हर बूथ पर घर–घर जाकर नागरिकों को भाजपा की डबल इंजन सरकार की राष्ट्र और जनहितैषी नीतियों को बताना है। इस लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा लोकसभा समेत मध्यप्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा की विजय हुई। भाजपा की विजय का श्रेय बूथ–बूथ पर मौजूद कार्यकर्ताओं के परिश्रम को जाता है। शर्मा ने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है, जहां कार्यकर्ता सर्वोपरि होता है। भाजपा की मूल ताकत बूथ कार्यकर्ता हैं। हमारे कार्यकर्ताओं की सहभागिता, उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण भाव के परिणामस्वरूप जन–जन के मन में भाजपा सबसे लोकप्रिय राजनीतिक संगठन है। इसके बाद वे नागपुर होकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने मंत्री संपतिया उइके को विधानसभा प्रभारी और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल को विधानसभा चुनाव सह प्रभारी बनाया है। ये भी अमरवाड़ा में डटे हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here