Home मध्यप्रदेश Bike rider going to wedding procession dies in Shahdol | शहडोल में...

Bike rider going to wedding procession dies in Shahdol | शहडोल में बारात जा रहे बाइक सवार की मौत: अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, साथी घायल, शिव शक्ति आश्रम के पास हादसा – Shahdol News

72
0

[ad_1]

अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, एक युवक की मौत

Google search engine

शहडोल के देवलौंद थाना क्षेत्र में शिव शक्ति आश्रम के पास सड़क हादसे में 28 वर्षीय राजेश साकेत की मौत हो गई। वह अपने एक साथी के साथ शुक्रवार रात बाइक से ब्यौहारी से रमपुरवा बारात जा रहा था।

.

शिव शक्ति आश्रम के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथी को गंभीर चोटें आईं। घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत अब स्थिर है।

थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच जारी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों के अनुसार दूल्हे की गाड़ी आगे निकल गई थी।

बारातियों की बस पीछे चल रही थी। उन्होंने राजेश को कई बार रोकने की कोशिश की। राजेश अपने साथी के साथ बाइक पर ही बारात में जाने के लिए निकल गया। घटना के बाद बारात का माहौल शोक में बदल गया। स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गए।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here