Home मध्यप्रदेश An unknown vehicle hit a bike in Seoni | सिवनी में अज्ञात...

An unknown vehicle hit a bike in Seoni | सिवनी में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर: एक युवक मौत, कहानी ग्राम के पास हुआ हादसा, जांच में जुटी घंसौर पुलिस – Seoni News

56
0

[ad_1]

सिवनी के आदिवासी बाहुल्य विकास खंड घंसौर के अंतर्गत आने वाले कहानी ग्राम के पास रात के समय एक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति अमर सिंह नट, पिता भाव सिंह नट, उम्र 22 वर्ष, न

Google search engine

.

गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल लाया गया, डॉक्टर ने मृत घोषित किया

जानकारी के अनुसार, युवक अपनी बाइक पर कहीं जा रहा था। जब वह कहानी ग्राम के पास पहुंचा, तो अचानक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। इसके बाद घायल युवक को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घंसौर लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर घंसौर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना कैसे हुई। साथ ही, टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन और चालक की भी तलाश की जा रही है। घंसौर थाना प्रभारी डोमन सिंह मरावी ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच जारी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here