Home मध्यप्रदेश A call to keep traditions alive on Vikram Samvat New Year |...

A call to keep traditions alive on Vikram Samvat New Year | विक्रम संवत नववर्ष पर परंपराओं को जीवित रखने का आह्वान: माधव नगर में नाटक का मंचन, विधायक ब्रजेंद्र सिंह यादव भी शामिल हुए – Ashoknagar News

58
0

[ad_1]

अशोकनगर के माधव भवन में रविवार को विक्रमोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें मुंगावली विधायक और पूर्व मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सम्राट विक्रमादित्य को पराक्रमी, न्यायप्रिय और विद्वान शासक बताते हुए कहा कि उनकी

Google search engine

.

भारतीय परंपराओं को अपनाने का आह्वान

विधायक यादव ने विक्रम संवत नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने विदेशी संस्कृति को त्यागकर देशी परंपराओं को अपनाने की बात कही। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेशभर में सम्राट विक्रमादित्य के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में जल गंगा संवर्धन अभियान पर भी चर्चा हुई। यह अभियान 30 मार्च से 30 जून तक चलेगा और इसमें जल संरचनाओं के संरक्षण, नए निर्माण और जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा। पिछले साल मुंगावली तालाब में 1.29 लाख घनमीटर और तुलसी सरोवर अशोकनगर तालाब में 78 हजार घनमीटर खुदाई कर गहरीकरण कार्य किया गया था।

विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन

कार्यक्रम में दमोह के कलाकारों ने सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर मुकेश कुमार शर्मा, जिला वन मंडल अधिकारी प्रतिभा अहिरवार, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एनएस नरवरिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here