Home मध्यप्रदेश A young man drowned in Naleshwar Kund, NDRF is rescuing him |...

A young man drowned in Naleshwar Kund, NDRF is rescuing him | नलकेश्वर कुंड में डूबा युवक, NDRF कर रही तलाश: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था, झरने से कुंड में कूदा फिर नहीं दिखा – Gwalior News

60
0

[ad_1]

ग्वालियर में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने नलकेश्वर आया युवक कुंड में डूब गया है। वह नलकेश्वर महादेव के झरने में नहा रहा था फिर अचानक कुंड में छलांग लगा दी। चंद सेकंड वो पानी की सतह पर दिखा, लेकिन उसके बाद कुंड में कहीं नजर नहीं आया। घटना बुधवार को तिघ

Google search engine

.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। तत्काल रेस्क्यू के लिए NDRF को बुलाया गया। रात 8 बजे तक रेस्क्यू करने के बाद अंधेरा होने पर रेस्क्यू रोका गया था। गुरुवार सुबह फिर रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है।

बिलारा गांव का रहने वाला था युवक

युवक का नाम धर्मेंद्र राणा (25) है। वह मुरार ब्लॉक स्थित बिलारा गांव का रहने वाला है। बुधवार को मौसम अच्छा होने पर वह 6 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने तिघरा की पहाड़ियों पर बसे नलकेश्वर महादेव झरने पर गया था। दोपहर के समय सभी दोस्त झरने के नीचे नहा रहे थे, तभी धर्मेंद्र ने अचानक झरने से कुंड में छलांग लगा दी।

कुंड की गहराई का सही अंदाजा नहीं लगाया जा सका। धर्मेंद्र कुछ सेकेंड तक पानी की सतह पर नजर आया, लेकिन फिर गायब हो गया।

NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पुलिस मौके पर पहुंची और NDRF की टीम को बुलाया गया। बुधवार रात अंधेरा होने के कारण सर्च रोकना पड़ा। गुरुवार सुबह दोबारा ऑपरेशन शुरू हुआ। झरने की तेज धार और पानी का बहाव रेस्क्यू में बाधा बन रहा है।

टीम को शक है कि युवक किसी चट्टान के नीचे फंसा हो सकता है। कुंड की गहराई ज्यादा होने और पानी गंदा होने की वजह से तलाश में समय लग रहा है। तिघरा थाना पुलिस के मुताबिक, मौके पर लगातार सर्च चल रहा है। अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here