Home अजब गजब Success Story: रिटायर्ड शिक्षक का खेती में कमाल, इन मीठे फलों के...

Success Story: रिटायर्ड शिक्षक का खेती में कमाल, इन मीठे फलों के तैयार किए 900 पेड़, अब हो रही बंपर कमाई

64
0

[ad_1]

Last Updated:

Google search engine

Success Story: झारखंड के गिरिडीह के रिटायर्ड शिक्षक राजवंश सिंह ने बागवानी से 900 से अधिक पेड़ लगाकर आम, अमरूद और नींबू की खेती से बंपर कमाई कर रहे हैं. उन्हें 2019 में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से अवार्ड मिल चुक…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • रिटायर्ड शिक्षक राजवंश सिंह ने 900 पेड़ लगाए.
  • आम, अमरूद, नींबू की खेती से बंपर कमाई.
  • 2019 में राज्यपाल से अवार्ड मिला.

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के सदर प्रखंड के रहने वाले राजवंश सिंह शिक्षक से रिटायरमेंट हैं. उन्होंने रिटायरमेंट के बाद समय बिताने और स्वस्थ रहने के लिए बागवानी शुरू की थी. आज उनके खेत में आम, अमरूद और नींबू के 900 से अधिक पेड़ हैं. अब वे बागवानी से अच्छी कमाई कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ लिया. उन्होंने ये पौधे पालंडु, छत्तीसगढ़ और भागलपुर से मंगवाए और अब अच्छी कमाई कर रहे हैं.

रिटायरमेंट शिक्षका का खेती में कमाल

बता दें कि राजवंश सिंह पहले स्कूल में शिक्षक थे. वह 2016 में रिटायर हो गए. इसके बाद उन्होंने अपने खेत में बागवानी शुरू की. उनके पास अब 900 से अधिक पेड़ हैं, जिसमें आम, अमरूद, नींबू और मौसमी के पेड़ शामिल हैं. आम में लंगड़ा, जर्दालू, हिमसागर, आम्रपाली जैसी कई वैरायटी हैं. अमरूद में इलाहाबादी सफेदा और ललित जैसी कई वैरायटी हैं. अमरूद 6 महीने बाद ही फल देने लगता है। हर साल वे 10 क्विंटल आम और 10 क्विंटल अमरूद का उत्पादन करते हैं. अमरूद साल में दो बार फल देता है. 2019 में उन्हें तत्कालीन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से अवार्ड भी मिल चुका है.

बागवानी से कर रहे बंपर कमाई

किसान राजवंश सिंह बताते हैं कि पहले वह सब्जियों की खेती करते थे, लेकिन रिटायरमेंट के बाद इतनी मेहनत नहीं कर पाते थे. तब उन्होंने बागवानी का रास्ता अपनाया. उन्होंने उच्च तकनीक का उपयोग कर बागवानी शुरू की और सरकारी योजनाओं का भी लाभ लिया. अब वह अन्य किसानों से भी जानकारी साझा करते हैं ताकि वे भी अच्छी कमाई कर सकें.

homebusiness

रिटायर्ड टीचर का कमाल, इन मीठे फलों के तैयार किए 900 पेड़, अब हो रही बंपर कमाई

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here