Home मध्यप्रदेश A high speed truck hit a car in Shivpuri | शिवपुरी में...

A high speed truck hit a car in Shivpuri | शिवपुरी में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर: एयरबैग खुलने से परिवार की बची जान; मथुरा-वृंदावन से सीहोर लौटते समय हुआ हादसा – Shivpuri News

52
0

[ad_1]

शिवपुरी हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं।

Google search engine

शिवपुरी में नेशनल हाईवे-46 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार तीन से चार बार पलटी। कार में लगे एयरबैग के खुलने से सभी यात्रियों की जान बच गई। घटना कोलारस बायपास पर शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे हुई।

.

कार में सीहोर जिले के आष्टा के रहने वाले परिवार के सदस्य सवार थे। वे मथुरा-वृंदावन से दर्शन करके घर लौट रहे थे। हादसे में कुलदीप शर्मा, दामोदर शर्मा, संतोष शर्मा, राजेंद्र शर्मा और हरीश शर्मा घायल हुए। सभी घायलों को कोलारस स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य बताई गई।

अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज भाजपा नेता विपिन खेमरिया घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाद में दूसरी कार की व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। कोलारस थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here