Home मध्यप्रदेश In Panna, husband, mother-in-law and father-in-law burnt the hand of a woman...

In Panna, husband, mother-in-law and father-in-law burnt the hand of a woman and gave her poison | पन्ना में पति-सास-ससुर ने महिला का हाथ जलाया, जहर पिलाया: कार की मांग कर नवविवाहिता को कर रहे थे प्रताड़ित; तीनों पर केस दर्ज – Panna News

51
0

[ad_1]

पन्ना में एक नवविवाहिता के साथ दहेज प्रताड़ना का मामला शुक्रवार को सामने आया है। पीड़िता अर्चना द्विवेदी की शादी 12 जून 2023 को गुरुग्राम में निजी कंपनी के इंजीनियर सुधर्म द्विवेदी से हुई थी। दंपती की 6 माह की बेटी भी है।

Google search engine

.

शादी के बाद से ही पति सुधर्म द्विवेदी, सास कीर्ति द्विवेदी और ससुर राजा भैया द्विवेदी दहेज में कार की मांग कर रहे थे। पीड़िता के माता-पिता ने पहले ही 16 लाख रुपए का दहेज दिया था। उनकी कार देने की आर्थिक स्थिति नहीं थी। इसके बाद ससुराल वालों ने पीड़िता को रोज मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

अस्पताल में पीड़ित की देख रेख कर रहे पिता।

अस्पताल में पीड़ित की देख रेख कर रहे पिता।

पहले तेल से जलाया, फिनायल पिलाया

27 अप्रैल की शाम को जब पीड़िता खाना बना रही थी, तब सास ने उस पर गरम तेल डाल दिया। इससे उसका बायां हाथ जल गया। 29 अप्रैल को उसे फिनायल जैसा जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। पीड़िता का इलाज जिला अस्पताल पन्ना में चल रहा है।

अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला।

अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला।

सास ससुर समेत पति पर केस दर्ज

पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण थोटा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here