Home मध्यप्रदेश Sitamau Literature Festival in Mandsaur from January 30 | मंदसौर में सीतामऊ...

Sitamau Literature Festival in Mandsaur from January 30 | मंदसौर में सीतामऊ साहित्य महोत्सव 30 जनवरी से: देश भर से प्रमुख हस्तियां करेंगी शिरकत, अली ब्रदर्स भी देंगे प्रस्तुति – Mandsaur News

51
0

[ad_1]

गुरुवार से तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव का होगा आगाज।

Google search engine

मध्यप्रदेश के मंदसौर में गुरुवार से तीन दिवसीय सीतामऊ साहित्य महोत्सव का आगाज होने जा रहा है। छोटी काशी के नाम से मशहूर सीतामऊ की साहित्यिक विरासत को समर्पित ये महोत्सव 30 जनवरी से 1 फरवरी तक चलेगा। नट नागर शोध संस्थान पैलेस गार्डन में सुबह साढ़े 10

.

कार्यक्रम में पहले दिन केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जल संरक्षण पर व्याख्यान देंगे और शोध साधना पत्रिका का विमोचन करेंगे। इसके बाद मशहूर कवि अशोक चक्रधर इतिहास और साहित्य पर अपने विचार रखेंगे। राजस्थान के पूर्व राज्यसभा सांसद ओंकार सिंह लखावत भी भारतीय ज्ञान परंपरा पर प्रकाश डालेंगे।

‘इतिहास पुरुष’ पुस्तक पर होगी चर्चा कार्यक्रम में स्थानीय स्कूली छात्र शिक्षा के महत्व पर नाटक प्रस्तुत करेंगे। डॉ. उदय कुलकर्णी मराठा इतिहास पर व्याख्यान देंगे, जबकि अश्विनी शोध संस्थान महिदपुर के संस्थापक प्रो. आरसी ठाकुर मुद्राशास्त्र और सिक्कों की यात्रा पर अपने विचार साझा करेंगे। पाकिस्तान में भारत के पूर्व उच्चायुक्त टीसीए राघवन ‘इतिहास पुरुष’ पुस्तक पर चर्चा करेंगे।

अली ब्रदर्स की संगीतमय प्रस्तुति शाम को क्विनोआ और अफीम के खेतों का दौरा, सेवा कुंज और लदुना पैलेस की यात्रा, तथा सीतामऊ गढ़ में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा। दिन का समापन मशहूर अली ब्रदर्स की संगीतमय प्रस्तुति के साथ होगा।

सीतामऊ साहित्य महोत्सव 30 जनवरी से 1 फरवरी तक चलेगा।

सीतामऊ साहित्य महोत्सव 30 जनवरी से 1 फरवरी तक चलेगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here