Home मध्यप्रदेश Ban on selling meat in the open for 10 days | 10...

Ban on selling meat in the open for 10 days | 10 दिनों तक खुले में मीट विक्रय पर प्रतिबंध: नपा सीएमओ ने जारी किए निर्देश; जैन समाज की मांग पर लगाई पाबंदी – Tikamgarh News

60
0

[ad_1]

शहर में 8 से 17 सितंबर तक मांस, मछली और अंडा के खुले में विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। नगर पालिका सीएमओ शिवी उपाध्याय ने शुक्रवार इस संबंध में पत्र जारी किया है। उन्होंने जैन समाज के दस लक्षण पर्व के दौरान मांस के सार्वजनिक स्थान पर विक्रय पर रोक

Google search engine

.

दरअसल, 8 सितंबर से जैन समाज के दस लक्षण पर्व शुरू होने वाले हैं। पर्व के आयोजन को लेकर शहर के सभी 17 जैन मंदिरों में तैयारी पूरी हो गई है। अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र जैन ने बताया कि पारसनाथ दिगंबर जैन वैद मंदिर में सृष्टि भूषण माताजी सत्संग करेंगी।

10 दिनों में उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, सत्य, संयम, तप, त्याग, अकिंचन, ब्रह्मचारी 10 धर्म पर प्रतिदिन प्रवचन का विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि दस लक्षण पर्व के दौरान मांस, मछली के खुले में विक्रय पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी। इसके चलते नगर पालिका सीएमओ ने पत्र जारी किया है।

पत्र में मांस, मछली, अंडा के विक्रेताओं को सार्वजनिक स्थानों पर मीट नहीं बचने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ ने कहा है कि जैन समाज के निवेदन पर 8 सितंबर को दशलक्षण पर्व के प्रांरभ से 17 सितंबर तक दशलक्षण पर्व के समापन तक नगर क्षेत्र में मांस, मछली, अंडा का खुले में व्यापार प्रतिबंधित रहेगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here