[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Barwani
- Panic Spread Due To Knocking Of Leopard, Leopard Could Not Be Caught, Hunted Cow In Chhoti Kasrawad Village, Forest Department Staff Reached The Spot

बड़वानी जिला मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर दूर छोटी कसरावद के कुंडीया रोड़ पर टॉवर के पास कृषि क्षेत्र में लगातार तेंदुए की मूवमेंट सामने आ रही है। पिछली बार भी इसी कृषि क्षेत्र में तेंदुए ने गाय के बछड़े व बकरी का शिकार किया था। उसके बाद शनिवार देर रात को भी तेंदुए ने आकाश धनगर के घर के बाहर बने बाड़े में गाय का शिकार किया है।
वन रक्षक दीपक सोलंकी ने बताया कि लगातार तेंदुए की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। पूर्व में भी कसरावद कृषि क्षेत्र के आसपास में तेंदुआ होने की सूचना मिली थी। पशुओं का भी उसके द्वारा शिकार किया गया था। उन क्षेत्रों में भी लगातर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक तेंदुआ कैद नहीं हो पाया है।
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर दूर छोटी कसरावद के ग्रामीणों की सूचना पर वे यहां पहुंचे है। तेंदुए ने अभी स्थान परिवर्तन कर किसान के घर के बाहर बने बाड़े व आसपास के कृषि क्षेत्र में अपना मूवमेंट किया है। ग्रामवासियों के द्वारा सूचना पर पंचनामा बनाया गया है। उन्होंने बताया कि तेंदुए ने यहां गाय का शिकार किया है। उच्च अधिकारियों को जानकारी देकर इस क्षेत्र में भी पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम के विकास धनगर ने बताया कि शनिवार रात तक गांव में तेज बारिश हो रही थी हम सब लोग घरों में सो रहे थे देर रात को तेंदुए द्वारा हमारे घर के बाहर बंधी गाय का शिकार किया गया। सुबह उठकर पत्नी ने देखा तो बाड़े में गाय नहीं दिखाई दी फिर हम लोगों ने गांव के लोगों को सूचना देकर आसपास ढूंढने निकले तो टॉवर के पास गाय मृत अवस्था में पड़ी हुई दिखाई दी। जिसके बाद हमनें वन विभाग को सूचना दी तेंदुए की दस्तक के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।







[ad_2]
Source link









